फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस में रहते हुए अनूप जलोटा को बड़ा वित्तीय घाटा, खुद किया खुलासा, बोले- जसलीन मेरी बेटी

Sun, 04 Nov 2018 08:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Nov 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Anup Jalota suffered financial losses during his Bigg Boss show
anup jalota and jasleen - फोटो : file photo
बिग बॉस के घर से निकलने के बाद भजन गायक अनूप जलोटा ने अपनी तथाकथित प्रेमिका जसलीन मथारू के साथ रिश्तों के लेकर हर दिन नए खुलासे करते रहते हैं। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद अनूप जलोटा ने जसलीन के साथ अपनी रिश्तों के केवल संगीत पर निर्भर और गुरू-शिष्या का रिश्ता बता दिया। अब अनूप जलोटा ने बिग बॉस में रहते हुए अपने बड़े नुकसान के बारे में खुलासा किया है।
Bigg Boss 12 Anup Jalota suffered financial losses during his Bigg Boss show
bigg boss - फोटो : file photo
हाल ही में टीवी शो आप की अदालत में जसलीन के साथ अपने रिश्ते पर अनूप जलोटा ने कहा है- मेरा जसलीन से पिता जैसे रिश्ता है। बिग बॉस के अंदर जो भी था वह एक स्क्रिप्ट के तहत था। इसके साथ ही अनूप जलोटा ने कहा है कि बिग बॉस में रहते हुए उन्हें काफी वित्तीय नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा- बिग बॉस के घर में रहते हुए मुझे काफी वित्तीय नुकसान झेलना पड़ा है। एक हफ्ते में मुझे अपने कई प्रोग्राम रद्द करने पड़े। इस मुझे काफी नुकसान झेलना पड़ा।
Bigg Boss 12 Anup Jalota suffered financial losses during his Bigg Boss show
bigg boss - फोटो : file photo
अनूप जलोटा ने आगे कहा है कि जसलीन के साथ बिग बॉस के अंदर मनगढ़ंत रिश्ता था। उन्होंने कहा- 'जसलीन मुझसे पिछले 3 सालों से संगीत सीख रही हैं। जब बिग बॉस के ऑडीशन शुरू हुए तो जसलीन ने मुझे अपना जोड़ीदार बनाकर शो के अंदर लेकर जाने के लिए कहा। शुरुआत में मैंने शो कि हिस्सा बनने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में मैं मान गया। उस समय मैं हैरान रह गया जब जसलीन ने मुझे बतौर प्रेमी परिचित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Anup Jalota suffered financial losses during his Bigg Boss show
bigg boss - फोटो : bigg boss
वहीं बिग बॉस के घर में मौजूद जसलीन अनूप जलोटा के इस तरह के बयानों के सुनकर काफी हैरान हैं। हाल ही में 'वीकेंड का वार' में हिना खान ने एक टास्क के दौरान जसलीन के सामने अनूप जलोटा के सभी बातों का खुलासा कर दिया। इसके बाद जसलीन काफी हैरान हो गई हैं, और अनूप के साथ अपने रिश्तों को लेकर सफाई देने लगीं। जसलीन ने कहा - 'हम लोग डेट पर गए। मैंने उन्हें किस किया। यह कैसा गुरु-शिष्य का रिश्ता है?'
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Anup Jalota suffered financial losses during his Bigg Boss show
bigg boss - फोटो : file photo
आपको बता दें कि बिग बॉस से निकलकर भजन सम्राट अनूप जलोटा ने खुलासा किया है कि जसलीन के साथ उनका केवल शिष्य-गुरु का रिश्ता है। साथ ही उन्होंने कहा कि जसलीन ने उनकी लोकप्रियता का फायदा उठाया है। इन सबके अलावा अनूप जलोटा ने बिग बॉस के घर में श्रीसंथ को फुटेज खाने वाले और रोमिल चौधरी को बिग बॉस का विनर बताया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed