टीवी का सबसे पॉपुलर ड्रामा शो यानी बिग बॉस शुरू हो चुका है । ये बिग बॉस का 12वां सीजन है । इस बार शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट ने एंट्री ली है। घर वालों को बिग बॉस ने पहला टास्क भी दे दिया है । इस टास्क का नाम बीबी प्रेस कॉन्फ्रेंस था ।
बिग बॉस में दूसरे ही दिन होगा हाई वोल्टेज ड्रामा, श्रीसंथ उतार फेकेंगे माइक और छोड़कर जाएंगे शो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें एक सेलेब को किसी भी जोड़ी का चयन कर ये साबित करना था कि वो उनसे कमजोर हैं । इस टास्क को पहले दिन सृष्टि रोडे, अनूप जलोटा, जसलीन, दीपक ठाकुर, उर्वशी और नेहा पेंडसे ने बहुत अच्छे से किया । अब आज यानी दूसरे दिन बाकी के कंटेस्टेंट को ये टास्क करेंगे ।
हाल ही में सामने आए एक वीडियो के अनुसार, दूसरे दिन घर में शिल्पा शिंदे और करण पटेल आएंगे । वहीं श्रीसंथ जोड़ीदार शिवाशीष और सौरभ को चैलेंज करेंगे । लेकिन श्री के पास शिवाशीष और सौरभ को कमजोर साबित करने के लिए एक भी प्वाइंट नहीं है ।
@BiggBoss 12 First Luxury Budget Task Is Cancel...! #Sreesanth Ne Duba Diya Sabko..😂😂#BB12 #BiggBoss12 #12BiggBoss#BiggBoss pic.twitter.com/08w9C19vFP
जब वो ये बात बिग बॉस को बताते हैं तो कंटेस्टेंट उन पर गुस्सा होते हैं । बाद में बिग बॉस भी इस टास्क को पूरी तरह से रद्द कर देते हैं । आज शो में दिखाया जाने वाला इस एपिसोड का एक वीडियो इंटरनेट पर लीक हो गया है और इसमें श्रीसंथ को बाकी घर वालों ने घेर लिया है ।
घर का पहला ही लग्जरी बजट टास्क पूरा न हो पाने का गुस्सा घर के सभी सदस्य श्रीसंथ पर निकालते हैं । इसके बाद शुरू होता है घर के अंदर का पहला ड्रामा। घरवाले श्रीसंथ को निशाना बनाने की कोशिश करते हैं, तभी उनकी भिड़ंत शो में आने वाली बहनों की जोड़ी सबा और सोमी से होगी ।