ऐसा लगता है कि 'बिग बॉस' का घर जल्द ही जंग का अखाड़ा बन जाएगा। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि हाल ही जो प्रोमो आए हैं वह इस ओर इशारा कर रहे हैं। इन प्रोमो में दोनों सगी बहनें सेलिब्रिटी से पंगा लेते हुए नजर आ रही हैं। जिसे देखकर इतना तो कहा जा सकता है इस बार भी 'बिग बॉस' में मसाला भरपूर है।
बिग बॉस में आते ही इन खान सिस्टर्स ने लगा दी आग, इन 2 सेलिब्रिटीज को कही ऐसी बात देखते रह गए घरवाले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस प्रोमो को कलर्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है। वीडियो में खान सिस्टर्स सबा और सोमी टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ से लड़ती हुई नजर आ रही हैं। प्रोमो के मुताबिक बिग बॉस के घर में लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया है जिसकी वजह 'बिग बॉस' में जयपुर से आई यह दोनों सगी बहनें रहीं।
प्रोमो में आप देखेंगे कि सबा खान सभी घर वालों को किचन एरिया में बुलाती है और एक एक करके सबसे पूछ रही हैं कि उन्होंने घर में सुबह से क्या काम किया है? सबा के इतना कहते ही घरवाले भड़क जाते हैं और उन्हें सुनाने लगते हैं। इसके बाद दीपिका कक्कड़ सबा से कहती हैं कि मैं आपको यह सब बताना जरूरी नहीं समझती। इस पर सबा कहती हैं कि आप घर में इस समय कैप्टन की तरह बर्ताव कर रही हैं। इस पर दीपिका कहती हैं कि मैं लोगों से गुजारिश कर रही हूं और कमांड देने में फर्क होता है।
Khan sisters ne bana toh liya @ms_dipika ko apna nishaana, kya padh jaaega unhe apna sar jhukana? Watch #BB12 tonight at 9 PM for all the hungama! #BiggBoss12 #SomiKhan #SabaKhan pic.twitter.com/Q80UJPxg79
वीडियो में आप आगे देखेंगे कि सभी घरवाले सोमी और सबा पर हावी होने लगते हैं जिसका सभी दोनों बहनें डटकर सामना करती हैं। इस बीच सोमी दीपिका और सृष्टि पर कमेंट करते हुए कहती है कि कुछ लोगों को समझदारी की बात समझ नहीं आ रही है और ऊपर से दांत दिखा रही हैं।
वीडियो में जसलीन और करणवीर सबा को समझाने की कोशिश करते हैं लेकिन वह उनकी एक नहीं सुनती। इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दीपिका कक्कड़ खान सिस्टर्स को 'बीबी प्रेस कॉन्फ्रेंस टास्क' में चुनौती देती हुई दिखाई दे रही हैं। इस कॉन्फ्रेंस में 'बिग बॉस सीजन 11' की विनर शिल्पा शिंदे और टीवी एक्टर करण पटेल खान सिस्टर्स और घरवालों के बीच में छिड़ी जंग को सुलझाने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
.@ShindeShilpaS and @TheKaranPatel aa chuke hain in the house for the BB Conference Task! Singles Vs Jodi, kaun jeetega ye round? Janne ke liye dekhiye #BB12 tonight at 9 PM! #BiggBoss12 pic.twitter.com/G840r1jOYq