{"_id":"5ba0a94b867a55787b0276e3","slug":"bigg-boss-12-five-reason-which-proved-deepak-thakur-is-strong-contestant-in-bigg-boss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 12: पहले दिन कैसे पड़ गया एक बिहारी सब सेलिब्रिटीज पर भारी, 5 कारण","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 12: पहले दिन कैसे पड़ गया एक बिहारी सब सेलिब्रिटीज पर भारी, 5 कारण
आनंद कश्यप, अमर उजाला
Updated Tue, 18 Sep 2018 04:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 12 शुरू हो चुका है। सोमवार को घर में मौजूद सभी सदस्यों ने पहले दिन से एक-दूसरे साथ अच्छे संबंध बनाने की कोशिश शुरू कर दी है। शाम होते ही घर में कुछ खास मेहमान हिना खान और हितेन तेजवानी नजर आए तो वहीं बिग बॉस के घर में मौजूद सभी सदस्यों के बीच राजनीति भी देखने को मिली। इस दौरान पहले ही दिन अपना जलवा बिखेरने में बिहार के गायक दीपक ठाकुर और उर्वशी की जोड़ी कामयाब रही है। शो में दीपक ठाकुर को देखते ही यह जरूर कहा जा सकता है कि 'एक बिहारी सब सेलिब्रिटी भारी।' तो आइए जानते हैं वह पांच कारण जिससे दीपक ठाकुर सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट पर पड़ रहे हैं भारी...
बातूनी ज्यादा
बिग बॉस के घर में जाते हैं दीपक ने अलग ही अंदाज में खुद को दिखाना और लोगों से जुड़ना शुरू कर दिया है। बात चाहे फिर अनूप जलोटा के साथ बैठकर संबंध अच्छे करने की कोशिश हो या फिर रोमिल चौधरी सहित घर के अन्य सदस्यों के साथ हंसी मजाक करना की हो। दीपक अपने बातूनी अंदाज में घर से सभी लोगों से खुद को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

घर में मौजूद लोगों की चाल को समझना
दीपक ठाकुर भारत की भले ही छोटी जगह से संबंध रखते हो लेकिन वह घर में मौजूद आम से लेकर सेलिब्रिटी सदस्यों तक, सभी की चाल को बहुत अच्छे से जान रहे हैं। चाहे उनके ज्यादा बोलने से अप्रत्यक्ष रूप से घर के लोगों की नकारात्मक प्रतिक्रिया हो या फिर किसी सदस्य द्वारा उनके दिए जा रहे सुझाव। दीपक ठाकुर घर में मौजूद हर सदस्य की चाल को अच्छे से समझ रहे हैं।

बिग बॉस की राजनीति से अच्छे से वाकिफ
बिहार के छोटे से गांव से आने के वाले दीपक ठाकुर ऐसा नहीं है कि बिग बॉस और इससे जुड़े कंटेस्टेंट से वाकिफ नहीं हैं। इस बात को उन्होंने पहले ही दिन अनूप जलोटा और जसलीन से बात करने के दौरान ही साबित कर दिया है कि वह बिग बॉस के पिछले बाकी सीजन से अच्छे वाकिफ हैं। इसलिए उन्होंने यह बात भी बखूबी पता है कि कौन सा कंटेस्टेंट कब लड़ना शुरू कर सकता है और कब राजनीति करना।

दमदार तरीके से आरोपों का जवाब
बिग बॉस के घर में अपने पहले ही दिन दीपक ठाकुर और उर्वशी की जोड़ी ने यह साबित कर दिया है कि वह अन्य जोड़ी से जरा भी कमजोर नहीं हैं। बीबी प्रेस कॉन्प्रेंस टास्क में जिस तरह से दीपक ने नेहा के आरोपों के जवाब दिए उससे यह बात साबित भी हो जाती है कि वह किसी से कम नहीं हैं।