{"_id":"5bb45f8c867a557f6773532f","slug":"bigg-boss-12-deepak-thakur-bald-for-his-partner-urvashi-rana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: दीपक ठाकुर की बातें सुन हैरान रह गए घरवाले, उर्वशी के लिए उठाया बड़ा कदम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12: दीपक ठाकुर की बातें सुन हैरान रह गए घरवाले, उर्वशी के लिए उठाया बड़ा कदम
Wed, 03 Oct 2018 11:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 12
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस 12' के सोलहवें दिन घर का माहौल बेहद गर्म रहा। तीसरे हफ्ते नॉमिनेशन टास्क में एक बार फिर से कॉमनर और सेलिब्रिटीज के बीच सीधा मुकाबला रहा। 'बिग बॉस' ने कंटेस्टेंट्स को किडनैंपिंग का टास्क दिया था। इस टास्क के पहले दिन दीपिका कक्कड़ ने अनूप जलोटा और जसलीन की जोड़ी को हरा दिया। जिसके बाद अनूप-जसलीन इस हफ्ते नॉमिनेट हो गए। दीपिका के बाद टास्क के लिए करणवीर का नाम सामने आया।
2 of 5
bigg boss 12
करणवीर ने दीपक और उर्वशी की जोड़ी में से उर्वशी को किडनैप कर लिया। जिसके बाद उन्होंने दीपक को सिर मुंडवाने के लिए कहा। साथ ही पूरे शरीर के बाल भी निकालने के लिए कहा। दीपक के टास्क पूरा करने के बाद ही उर्वशी को छोड़ने की शर्त रखी गई।
3 of 5
bigg boss 12
करणवीर के टास्क देने के साथ ही दीपक ठाकुर तुरंत उसे पूरा करने के लिए राजी हो गए। सिर मुंडवाने के दौरान दीपक ठाकुर ने कहा कि हमारे यहां सिर तभी मुंडवाया जाता है जब कोई घर में मर जाए। दीपक की ये बात सुनकर घरवाले सन्न रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss 12
जिसके बाद करणवीर कहते हैं कि ऐसा मान लो कि नेगेटिविटी को तुमने मार दिया। वहीं नेहा कहती हैं कि जब कोई मन्नत पूरी होती है तब भी सिर मुंडवाते हैं। दीपक ठाकुर अभी तक लोगों के सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट बने हुए हैं। उनका बेबाकीपन लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss 12
वहीं दीपक ने सुरभि राणा के आते ही श्रीसंथ से अपनी दोस्ती तोड़ ली है। दीपक ने श्रीसंथ पर यह आरोप भी लगाया कि वह खुद की मर्जी सब पर थोपना चाहते हैं। वहीं, सुरभि ने स्पष्ट कर दिया कि मैं इस गेम को जीतने आई हूं और उसके लिए मैं कुछ भी करूंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।