फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस 12' के शुरू होने से पहले सलमान खान को झटका, एक्स कंटेस्टेंट ने लगाया ये गंभीर आरोप

Wed, 12 Sep 2018 09:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Sep 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 ex contestant Diandra Soares claim salman khan show scripted
bigg boss

रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' को लेकर हाल ही में एक पार्टिसिपेंट ने चौंकाने वाले खुलासे करते हुए बताया था कि रियलिटी का दावा करने वाले इन शोज में किस तरह अमानवीय व्यवहार किया जाता है। यह पहला मामला नहीं है जब किसी रियलिटी शो पर इस तरह सवाल उठे हों। इससे पहले भी कई बार ऐसे सवाल खड़े होते रहे हैं। अभी 'इंडियन आइडल' का मामला ठंंडा भी नहीं पड़ा था कि एक और पॉपुलर टीवी शो को कटघरे में खड़ा किया गया है।

bigg boss 12 ex contestant Diandra Soares claim salman khan show scripted
bigg boss

'बिग बॉस 12' के शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। हमेशा विवादों में घिरा रहने वाला यह शो इस साल शुरू होने से पहले ही चर्चा में आ गया है। 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने वाले कई कंटेस्टेंट ने शो को लेकर चौंकाने वाले खुलासे पहले भी किए हैं। कुछ कंटेस्टेंट ने तो यहां तक कहा कि शो का पूरा फॉर्मेट ही स्क्रिप्टेड है।

bigg boss 12 ex contestant Diandra Soares claim salman khan show scripted
bigg boss

'बिग बॉस  10' में हिस्सा ले चुकीं डियांड्रा सोर्स ने अब ऐसे ही कुछ आरोप लगाए हैं। डियांड्रा ने कहा कि लोगों को अपना पैसा और समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। उन्हें पता होना चाहिए कि यहां सब कुछ पहले से तय है। लोग अपना समय निकलाकर इस शो के लिए वोट करते हैं लेकिन उसका कोई फायदा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 ex contestant Diandra Soares claim salman khan show scripted
bigg boss

डियांड्रा जब 'बिग बॉस' के घर में थीं तो गौतम गुलाटी के साथ नजदीकियों की भी चर्चा थी हालांकि गौतम गुलाटी ने इन सभी खबरों से इनकार किया था। पिछले दिनों डियांड्रा वेब सीरीज 'लव, लाइफ एंड स्क्रूअप्स' में को-स्टार माही शर्मा को लिप किस कर खबरों में आ गई थी।

विज्ञापन
bigg boss 12 ex contestant Diandra Soares claim salman khan show scripted
salman khan bigg boss

वहीं बात करें सलमान के फैन्स को सिर्फ 16 सितंबर का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच सलमान खान की फीस का भी खुलासा हो गया है। सीजन 11 के लिए सलमान ने 11 करोड़ रुपए पर एपिसोड लिए थे। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं इस सीजन के लिए उन्होंने फीस बढ़ा दी है। कहा जा रहा है कि वह इस सीजन में हर एपिसोड के 14 करोड़ रुपए लेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed