फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामने आ गई बिग बॉस 12 के फिनाले की तारीख, सलमान खान के बर्थडे से है खास कनेक्शन

Wed, 19 Dec 2018 07:39 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Wed, 19 Dec 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 finale date is final heres check
salman khan

बिग बॉस के फैन्स को अब बस एक ही इंतजार है कि कौन होगा शो का विजेता है और कब होगा इस विनर का एलान। हम आपको बता दें कि बिग बॉस के फिनाले की तारीख सामने आ गई है। क्योंकि जैसे-जैसे दिन घट रहे हैं वैसे-वैसे शो का रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। शो में अब सात ही कंटेस्टेंट बचे हैं जिनमें रोमिल, सुरभि, दीपक, दीपिका, सोमी खान, करणवीर बोहरा और श्रीसंथ का नाम शामिल है...आइए जानते हैं कब होगा शो का फिनाले...



 

bigg boss 12 finale date is final heres check
bigg boss

बिग बॉस की शुरुआत 16 सिंतबर को हुई थी जिसके चलते शो अब 14 वें हफ्ते में एंट्री कर चुका है। ऐसे में घर का पासा भी पूरी तरह से पलट चुका है। कोई किसी का दोस्त नहीं है और नहीं किसी भी तरह से साथ देने को तैयार हो रहा है। सब के सब मतलबी बनकर सिर्फ और सिर्फ अपने लिए ही खेल रहे हैं। क्योंकि बिग बॉस में श्रीसंथ-दीपिका, रोमिल-सुरभि का भाई-बहन और करणवीर-दीपक का भाई-भाई रिश्ता अब दुश्मनी में बदल गया है।

bigg boss 12 finale date is final heres check
bigg boss 12 - फोटो : voot

इसका ताजा उदाहरण है घर में चल रहे मॉल टास्क में चल रही आरोपों की बौछार। दरअसल, इस टास्क में फिनाले में जाने के लिए तीन दावेदार दीपक, दीपिका और सुरभि को सभी घरवाले जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं और बता रहे हैं कि वो क्यों बिग बॉस के विनर बनने के लायक नहीं हैं। ऐसे में घरवालों ने दीपक को खूब धोया और उन्हें लड़ाकू और डबल फेस कंटेस्टेंट बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 finale date is final heres check
bigg boss - फोटो : bigg boss

वहीं ऐसे में सुरभि को फेक तो दीपिका को हर टास्क में कमजोर परफोर्मर बताया है। इसके बाद शो के फिनाले में सुरभि राणा जगह बनाने में कामयाब साबित हुई हैं। इस टास्क के बाद जब श्रीसंथ केक लेकर कैमरे के सामने अपनी वाइफ को संदंश दे रहे थे तो इस दौरान दीपक और रोमिल ने उनकी चुटकी ली। दीपक ने कहा कि वह भी घर में अपनी गाय के बछड़ों का जन्मदिन सेलीब्रेट करेंगे। 



 

विज्ञापन
bigg boss 12 finale date is final heres check
deepak and romil - फोटो : bigg boss

लेकिन शो की असल बात तब सामने आई जब रोमिल यह कहते सुनाई दिए कि अब घर में हमारे 10 दिन ही बचे हैं तो वह भी सबके जन्मदिन सेलीब्रेट करेंगे। इस बात से खुलासा हो गया कि आज से अगर 10 दिन गिनते हैं तो 30 दिसंबर यानी रविवार के दिन शो का फिनाले होगा और उस दिन शो को 12 वां विजेता भी मिल जाएगा। बता दें कि शो के फिनाले से दो पहले 27 दिसंबर को सलमान खान का 53वां बर्थडे है। गौरतलब दें कि मशहूर रेडियो जॉकी मलिश्का आज रात के शो में घरवालों से सवाल करेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed