बिग बॉस 12 अब अपने अंतिम चरम पर है। शो को फिनाले जल्द ही घोषित होने वाला है। ऐसे में सभी घरवाले जीत की धुन में बौखला गए हैं। कोई किसी को अपना साथी नहीं मान रही और साथ ही एक-दूसरे पर बड़े-बड़े आरोप मढ़े जा रहा है। इस बीच टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने कहा है कि वह इस कंटेस्टेंट को विनर देखना चाहती हैं।
बिग बॉस: इस कंटेस्टेंट को विनर देखना चहती हैं मौनी रॉय, बोलीं- 'मेरा उनसे ये नाता रहा है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौनी रॉय ने बीते दिनों एक अवॉर्ड फंक्शन में कहा, ' हालांकि मैं इस बार बिग बॉस सीजन नहीं देख पा रही हूं लेकिन करणवीर बोहरा मेरे कोस्टार रह चुके हैं तो मैं चाहूंगी कि इस सीजन के विजेता वही बनें। बता दें कि करणवीर, दीपिका कक्कड़ और श्रीसंथ इस बार घर में बड़े नाम हैं और मशहूर सेलिब्रिटी हैं। जबकि कॉमनर्स के तौर पर दीपक ठाकुर, रोमिल चौधरी, सोमी खान, रोडिज फेम सुरभि राणा ने शो में जीत के लिए बराबर जंग जारी किए हुए हैं।
बता दें कि टिकट टू फिनाले की रेस और भी तेज हो गई है। कंटेस्टेंट्स हर हाल में जीतने के लिए बैचेन हुए जा रहे हैं। बीते सोमवार हुए टास्क में घर के गार्डन एरिया में एक फायर ब्रिगेड गाड़ी रखी है। समय-समय पर बिग बॉस द्वारा एक हॉर्न बजाया जाएगा और इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स को आपसी सहमति से किसी ना किसी सदस्य की फोटो पर क्रॉस मार्क बनाना है या फिर उसे जलाकर नष्ट करना है। आपसी सहमति से जिस भी सदस्य के फोटो का चुना जाएगा वह घर से बेघर हो जाएगा।
#Sreesanth playing victim and Sympathy card again.#Karanvir said Cheater because #Sreesanth cheated in task but #Sreesanth took it to his career for sympathypic.twitter.com/cnphh7YUOZ
— The Khabri (@TheKhbri) December 18, 2018
ऐसे में अभी तक इस टास्क में सोमी खान, करणवीर बोहरा, श्रीसंथ और घर के सबसे बड़े जीत के हकदार माने जाने वाले कंटेस्टेंट रोमिल चौधरी नॉमिनेट हुए हैं। नॉमिनेट हुए इन सभी सॉलिड सदस्यों में से किसी को तो बाहर जाना ही होगा। लेकिन खेल यहीं खत्म नहीं होता है। क्योंकि टास्क का दूसरा पड़ाव आज होना है और इसमें करणवीर, श्रीसंथ, रोमिल और सोमी के बाद अब 'टिकट टू फिनाले' टास्क दीपिका कक्कड़, दीपक ठाकुर और सुरभि राणा के बीच जंग होनी है।
आपको बता दें कि शो में पहुंचे पेशे से वकील रोमिल चौधरी को शुरुआती दौर से ही घर का सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा था। शो के जरिए उनके चाहने वाले भी इतने हो गए कि उन्हें वोट देकर बचा ही लिया करते थे। मगर अब हालात यह है कि जिन कंटेस्टेंट्स पर दर्शकों का गुस्सा फूटता था अब वह फिनाले की रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं।