बिग बॉस 12 के फिनाले में 2 हफ्ते से भी कम समय बचा है ऐसे में हर कंटेस्टेंट अब केवल अपने लिए खेल रहा है। इस वजह से कई बार दो दोस्तों के बीच दरार भी देखी गई। बीते मंगलवार को बीबी फायर ब्रिगेड टास्क के जरिए कंटेस्टेंट सीधे फिनाले तक पहुंच सकते हैं। हर किसी ने अपनी पूरी जान लगा दी कि उन्हेें टिकट टू फिनाले मिल जाए।
बिग बॉस 12: फिनाले में पहुंचने वाले नाम का खुलासा, सबको पीछे छोड़ इस कंटेस्टेंट को मिली जगह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टास्क में घरवालों को आपसी सहमति से किसी एक सदस्य को नॉमिनेट करना था। ऐसे में आज दिखाए जाने वाले एपिसोड में सोमी खान को रोमिल और सुरभि राणा में से किसी एक का नाम लेना था। जिसे सीधे टिकट टू फिनाले मिलेगा। प्रोमो में दिखाया गया है कि सोमी इस वजह से काफी असमंजस में पड़ जाती हैं कि वो दोनों में से किसका नाम लें। इस दौरान सुरभि राणा और रोमिल चौधरी दोनों सोमी से गुजारिश करते हैं कि वो उनके नाम पर गौर करें।
Ticket to finale ki race mein badi duvidha mein phasi #SomiKhan! #RomilChoudhary ya #SurbhiRana, kise bachayengi woh? Jaanne ke liye dekhiye #BiggBoss12 aaj raat 9 baje. #BB12 @iamappyfizz @oppomobileindia @TheGarnierMan @letsdroom pic.twitter.com/Lq2hKwPJIg
Breaking #SurbhiRana won Ticket To finale task
— The Khabri (@TheKhbri) December 18, 2018
Retweet if are sad
Like if Happy
रोमिल के लिए ये टास्क बेहद झटका देने वाला साबित हुआ है। बता दें कि रोमिल चौधरी को शुरुआती दौर से ही घर का सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा था। शो के जरिए उनके चाहने वाले भी इतने हो गए कि उन्हें वोट देकर बचा ही लेते थे। इस हफ्ते रोमिल नॉमिनेट भी हैं। ऐसे में उनकी चुनौतियां भी बढ़ जाती हैं।
रोमिल को घर का मास्टरमाइंड माना जाता है और वह कई बार अपनी हरकतों के चलते घर में और बाहर भी आलोचना का शिकार होते रहे हैं। बता दें कि शो में फिल्म केदारनाथ की स्टारकास्ट सुशांत सिंह राजपूत और न्यूकमर एक्ट्रेस सारा अली खान पहुंचे थे। इस दौरान सारा अली खान के साथ गलत व्यवहार करने के चलते रोमिल चौधरी को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने ट्रोल किया था।