फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नायरा की सासू मां बनीं दुल्हन तो कपिल की हुईं गिन्नी, इस हफ्ते टीवी की 5 खबरों ने मचाया तहलका

Wed, 19 Dec 2018 07:52 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 19 Dec 2018 07:52 AM IST
विज्ञापन
Television Weekly Parul Chauhan Kapil Sharma wedding to ITA Awards 2018
kapil parul - फोटो : Instagram

'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी। 

Television Weekly Parul Chauhan Kapil Sharma wedding to ITA Awards 2018
Parul Chauhan married - फोटो : Instagram

'बिदाई' एक्ट्रेस पारुल चौहान बनीं दुल्हन
'बिदाई' सीरियल से लाइमलाइट में आने वाली एक्ट्रेस पारुल चौहान ने चिराग ठक्कर से मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी कर ली है। पारुल लंबे वक्त से चिराग को डेट कर रही थीं और आखिरकार वह शादी के बंधन में बंध गईं। पारुल की शादी में उनके परिवार के सदस्यों के अलावा सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टार्स शामिल हुए थे। अपने खास दिन पर पारुल ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई थी तो वहीं चिराग सफेद रंग की शेरवानी पहने हुए थे।

Television Weekly Parul Chauhan Kapil Sharma wedding to ITA Awards 2018
Kapil Sharma Ginni Chatrath wedding - फोटो : Instagram

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने गिन्नी से की शादी
कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने 12 दिसंबर को जालंधर में शादी कर ली। इस शादी में दोनों के रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। इसके बाद कपिल ने 13 दिसंबर को गिन्नी के साथ सिख रीति-रिवाज से आनंद कारज भी किया। इसके साथ ही कपिल शर्मा ने 14 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी दी। रिसेप्शन में कपिल मरून कलर की शेरवानी पहने नजर आए। वहीं गिन्नी गोल्डन कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Television Weekly Parul Chauhan Kapil Sharma wedding to ITA Awards 2018
ITA Awards 2018 - फोटो : Instagram

ITA Awards 2018: दिव्यांका बनीं बेस्ट एक्ट्रेस तो 'नागिन' बना बेस्ट शो
टेलीविजन की मशहूर हस्तियां मुंबई में एक साथ जमीं पर उतरी, मौका था ITA अवॉर्ड सेरेमनी का। इस बार बेस्ट एक्टर पॉपुलर फीमेल कैटेगरी का अवॉर्ड 'इश्कबाज' एक्ट्रेस सुरभि चंदना को मिला तो वहीं इसी कैटेगरी में एक्टर का अवॉर्ड 'बेपनाह' सीरियल के हर्षद चोपड़ा को मिला। हाईएस्ट रेटिंग शो का अवॉर्ड 'नागिन 3' को मिला तो वहीं बेस्ट शो पॉपुलर अवॉर्ड 'बेपनाह' सीरियल ने अपने नाम किया। इसके साथ ही बेस्ट जूरी फीमेल अवॉर्ड 'ये हैं मोहब्बतें' एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को मिला जबकि बेस्ट मेल एक्टर जूरी अवॉर्ड मोहित रैना को मिला।  

विज्ञापन
Television Weekly Parul Chauhan Kapil Sharma wedding to ITA Awards 2018
rohit - फोटो : twitter

'बिग बॉस 12' से बाहर हुए रोहित
बिग बॉस 12 में फिनाले से दो हफ्ते पहले घर से रोहित बेघर हो गए। रोहित ने 'बिग बॉस 12' के 5वें हफ्ते में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी। रोहित ने बताया कि 'बिग बॉस के घर में बहुत कुछ सीखने को मिला और वो जिंदगी भर काम आएगी। इससे बेहतर जिंदगी में कुछ नहीं हो सकता। मैं और अच्छा इंसान बनकर ही निकला हूं हालांकि कई गलतियां भी मैंने की हैं, जिन्हें सुधारने की भी पूरी कोशिश करूंगा। अभी मेरी उम्र केवल 22 साल है बहुत कुछ सीख रहा हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed