बिग बॉस में रेस टू फिनाले क्या शुरु हुआ सभी कंटेस्टेंट्स ने अपना असली रंग दिखाना शुरु कर दिया है। दरअसल, बिग बॉस ने घरवालों को अगला टास्क बीबी फायर ब्रिगेड दिया जिसमें तीन राउंट होने हैं। लेकिन जीत की लालसा में हर कोई अपनी मर्यादा पार कर चुका है और इसमें सबसे ज्यादा श्रीसंथ और दीपिका के भाई-बहन के रिश्ते पर बात आ गई है...
बिग बॉस: रेस टू फिनाले में दगाबाज निकलीं दीपिका, भाई श्रीसंथ के पीठ में घोंपा धोखे का खंजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस टास्क में घरवालों को आपसी सहमति से किसी एक सदस्य को नॉमिनेट करना है। बता दें कि खेल का दूसरा पड़ा आज होना बाकी है। लेकिन आपको यह भी बता दें कि इस टास्क में सहकी असलियत सामने निकलकर आ रही है। टास्क में ना तो कोई दोस्ती देख रहा है और ना कोई बहन भाई का रिश्ता।
दरअसल, हुआ यह है कि दीपिका जिसे शुरुआती खेल से अपना भाई मानती आ रही थीं वो अब फिनाले की दहलीज पर पराया हो गया है। क्योंकि दीपिका ने भाई श्रीसंथ को इस हफ्ते घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया है। इसे साफ-साफ धोखा बताया जा रहा है जिसपर श्रीसंथ टूट चुके हैं। लेकिन श्रीसंथ के फैन्स इस पर दीपिका की कड़ी आलोचना कर रहे हैं।
दरअसल, दीपिका के जीत की भूख के लिए अचानक बदलते इस रवैये के चलते वह सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर्स का शिकार हो गई हैं। यूजर्स ने दीपिका के चलते बड़ी नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा कि दीपिका ने फिनाले के लिए भाई-भाई बोलकर खंजर मारा है।
I read that #DipikaKakar Nominated #Sreesanth !
Bhaai bhaai bol ke khanjar mara hai!
In a way,I am happy!
Nomination wouldn't affect #Sree but it has exposed Naagin Makkhi once more!
Yeh kisi ki nahi hi sakti!
Na bb me,
Na real life me as we know!#bb12 #BiggBoss12
बता दें कि इससे पहले भी दीपिका ने श्रीसंथ को मौके पर धोखा दिया है। गौरतलब है कि शो के शुरुआती दौर में नेहा पेंडसे के बाहर होने के दौरान बिग बॉस ने सभी घरवालों से राय मांगी की थी किसे बाहर होना चाहिए बता दें कि उस दौरान अकेले दीपिका ने ही श्रीसंथ का नाम लेकर घर में बड़ा बखेड़ा खड़ा करवा दिया था।