बिग बॉस 12 में बीते सोमवार हो रहे नॉमिनेशन इस सीजन के आखिरी नॉमिनेशन्स माने जा रहे हैं। क्योंकि शो के खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी हैं और ऐसे में आने वाले वीकेंड का वार में एक बार फिर डबल एविक्शन देखने को मिल सकता है। जिसके बाद टॉप कंटेस्टेंट्स शो में फिनाले के लिए बचेंगे। आइए जानते हैं आखिर कौन होगा इस बार बाहर....
बिग बॉस: टिकट टू फिनाले की रेस में अर्श से फर्श पर गिरा ये कंटेस्टेंट, आई बेघर होने की नौबत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकट टू फिनाले की रेस और भी तेज हो गई है। कंटेस्टेंट्स हर हाल में जीतने के लिए बैचेन हुए जा रहे हैं। बीते सोमवार हुए टास्क में घर के गार्डन एरिया में एक फायर ब्रिगेड गाड़ी रखी है। समय-समय पर बिग बॉस द्वारा एक हॉर्न बजाया जाएगा और इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स को आपसी सहमति से किसी ना किसी सदस्य की फोटो पर क्रॉस मार्क बनाना है या फिर उसे जलाकर नष्ट करना है। आपसी सहमति से जिस भी सदस्य के फोटो का चुना जाएगा वह घर से बेघर हो जाएगा।
#Sreesanth playing victim and Sympathy card again.#Karanvir said Cheater because #Sreesanth cheated in task but #Sreesanth took it to his career for sympathypic.twitter.com/cnphh7YUOZ
ऐसे में अभी तक इस टास्क में सोमी खान, करणवीर बोहरा, श्रीसंथ और घर के सबसे बड़े जीत के हकदार माने जाने वाले कंटेस्टेंट रोमिल चौधरी नॉमिनेट हुए हैं। नॉमिनेट हुए इन सभी सॉलिड सदस्यों में से किसी को तो बाहर जाना ही होगा। लेकिन खेल यहीं खत्म नहीं होता है। क्योंकि टास्क का दूसरा पड़ाव आज होना है और इसमें करणवीर, श्रीसंथ, रोमिल और सोमी के बाद अब 'टिकट टू फिनाले' टास्क दीपिका कक्कड़, दीपक ठाकुर और सुरभि राणा के बीच जंग होनी है।
आपको बता दें कि शो में पहुंचे पेशे से वकील रोमिल चौधरी को शुरुआती दौर से ही घर का सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा था। शो के जरिए उनके चाहने वाले भी इतने हो गए कि उन्हें वोट देकर बचा ही लिया करते थे। मगर अब हालात यह है कि जिन कंटेस्टेंट्स पर दर्शकों का गुस्सा फूटता था अब वह फिनाले की रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं।
रोमिल को घर का मास्टरमाइंड माना जाता है और वह कई बार अपनी हरकतों के चलते घर में और बाहर भी आलोचना का शिकार होते रहे हैं। बता दें कि शो में फिल्म केदारनाथ की स्टारकास्ट सुशांत सिंह राजपूत और न्यूकमर एक्ट्रेस सारा अली खान पहुंचे थे। इस दौरान सारा अली खान के साथ गलत व्यवहार करने के चलते रोमिल चौधरी को सोशल मीडिया पर यूजर्स का शिकार होना पड़ा था। देखते हैं क्या हरकते रोमिल पर भारी पड़ती हैं या नहीं।