फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस: आखिरी मोड़ पर आकर पलट गई पूरी गेम, ये 3 कंटेस्टेंट पहुंचे टॉप पर

Tue, 18 Dec 2018 02:21 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Tue, 18 Dec 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 these 3 contestants are in race of finale
bigg boss - फोटो : bigg boss

बिग बॉस 12 की गाड़ी आखिरी स्टेशन पर पहुंचने वाली है। इस सफर में सिर्फ सात सवारी (करणवीर बोहरा, सुरभि राणा, दीपिका कक्कड़, श्रीसंथ, दीपक ठाकुर, सोमी खान और रोमिल चौधरी) ही रह गई है। ऐसे में शो का रोमांच और भी ज्यादा बढ़ गया है क्योंकि टॉप 5 की रेस के लिए ये सभी कंटेस्टेंट हकदार माने जा रहे हैं। अब इनमें से एक को भी निकालना शो मेकर्स के लिए टेढ़ी खीर साबित होगा। लेकिन आपको बता दें कि गेम का पासा पलट चुका है और केवल इन तीन कंटेस्टेंट को फाइनल की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है...

bigg boss 12 these 3 contestants are in race of finale
bigg boss - फोटो : bigg boss

आपको बता दें कि शो में पहुंचे पेशे से वकील रोमिल चौधरी को शुरुआती दौर से ही घर का सबसे मजबूत कंटेस्टेंट माना जा रहा था। शो के जरिए उनके चाहने वाले भी इतने हो गए कि उन्हें वोट देकर बचा ही लिया करते थे। मगर अब हालात यह है कि जिन कंटेस्टेंट्स पर दर्शकों का गुस्सा फूटता था अब वह फिनाले की रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं।

bigg boss 12 these 3 contestants are in race of finale
bigg boss

दरअसल, बात कर रहे हैं घर के उन तीन सदस्यों की जो शुरुआत से ही आपस में एक-दूजे के नजदीक रहे हैं। जी हां, बात कर रहें दीपिका कक्कड़, श्रीसंथ और करणवीर बोहरा की। जहां दीपिका और श्रीसंथ में भाई-बहन का रिश्ता कायम है तो वहीं करणवीर भी श्री को अपना बड़ा भाई मानते हैं। लेकिन फिनाले के रेस में ये तीनों अब एक-दूजे के सामने नजर आ रहे हैं। श्रीसंथ ने धीरे-धीरे यह साबित कर दिया है कि वह इस ट्रॉफी के हकदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 these 3 contestants are in race of finale
bigg boss - फोटो : bigg boss

वही, ट्विटर पर दीपिका कक्कड़ को उनके फैन्स वोट दे-देकर पागल हुए जा रहे हैं। ऐसे में शो का पासा आखिरी मोड़ पर आकर पूरी तरह से पलटा हुआ नजर आ रहा है। बात करें करणवीर की तो बता दें कि वह अपनी बदौलत फिनाले की दहलीज तक पहुंचने में कामयाब हो रहे हैं। 

विज्ञापन
bigg boss 12 these 3 contestants are in race of finale
bigg boss 12 - फोटो : voot

आखिर में आपको बता दें कि इस हफ्ते एक कंटेस्टेंट और बेघर होगा जिसके लिए करणवीर, श्रीसंथ, रोमिल और सोमी खान कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। आप भी हमे अपनी राय जरूर दें कि आप इन तीनों में से किसे बिग बॉस 12 की ट्रॉफी का हकदार मानते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed