सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: घरवालों के सामने रोमांटिक हुईं जसलीन, अनूप जलोटा को खुलेआम किया किस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 01:47 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Jasleen Matharu kissing Anup Jalota in front of housemates
anup and jasleen matharu

अनूप जलोटा और जसलीन 'बिग बॉस' में बतौर जोड़ी आए हैं। शो के प्रीमियर के दौरान इन दोनों ने कहा था कि यह दोनों रिलेशनशिप में है और इस बात का खुलासा शो के दौरान ही किया था। 'बिग बॉस' में इन दोनों को रोमांस करते हुए कम ही देखा गया है लेकिन हाल ही में प्रोमो सामने आया है जिसमें अनूप जलोटा पर जसलीन प्यार की बौछार करती हुई नजर आ रही हैं।

Trending Videos
Bigg Boss 12 Jasleen Matharu kissing Anup Jalota in front of housemates
anup jalota and jasleen matharu

'बिग बॉस' के हर सीजन में दो प्यार करने वालों की जोड़ी बन ही जाती है। ऐसा पहली बार हुआ है कि पहले से ही प्यार में पड़े ऐसे दो लोग घर में आए हैं जिनके बीच उम्र का फासला काफी ज्यादा है। शो के दौरान अनूप जलोटा कई बार जसलीन की तारीफ करते हुए नजर आए लेकिन अब जो होगा वह इससे पहले 'बिग बॉस' में कभी नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Jasleen Matharu kissing Anup Jalota in front of housemates
anup and jasleen

इस प्रोमो वीडियो को कलर्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने शेयर किया है जिसमें जसलीन और अनूप जलोटा रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि जसलीन अनूप जलोटा से कहती हैं कि 'मैं आपसे एक चीज कहूंगी और आपको उसका आज पालन करना है। यहां तक कि आप उसे निकालेंगे भी नहीं।' तभी जसलीन अनूप जलोटा के माथे और गाल पर किस करती हैं जिसे देखकर घरवाले हैरान रह जाते हैं।
 





 

Bigg Boss 12 Jasleen Matharu kissing Anup Jalota in front of housemates
jalota and jasleen

वीडियो में आप देखेंगे कि जसलीन जैसे ही अनूप जलोटा को किस करती हैं तो अनूप कहते हैं कि 'यह अब ऐसे ही रहेगा।' इसके बाद करणवीर कहते हैं कि 'मैंने पहली बार देखा है कि किस दिल के शेप का लग रहा है। इस पर जलोटा कहते हैं कि मतलब इसका जो दिल है वह होठों पर है।' इसके बाद करणवीर कहते हैं 'एक और किस करना चाहिए तभी अनूप कहते हैं कि किसी को इधर करना हो तो वह कर ले।'

 

विज्ञापन
Bigg Boss 12 Jasleen Matharu kissing Anup Jalota in front of housemates
anup jalota and jasleen

इससे पहले 'लग्जरी बजट टास्क' के बाद भी अनूप जलोटा जसलीन से जुड़ा एक किस्सा घरवालों को बताते नजर आए। अनूप जलोटा कहते हैं कि एक बार दीवाली पर मैंने इसे शेयर लिख कर भेजा। अनूप जी कहते हैं कि मैंने लिखा - 'दीवाली के मौके पर तुझे क्या पेश करूं, तू तो खुद ही एक पटाखा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed