सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12: सलमान से पहले जान लीजिए किस कंटेस्टेंट को मिले सबसे ज्यादा वोट, कौन सी जोड़ी होगी बेघर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 02:00 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Karanvir Bohra Got highest Votes Romil Chaudhary and Nirmal will eliminate
BIGG BOSS

'बिग बॉस' में 'वीकेंड का वार' का हर एक को बेसब्री से इंतजार रहता है। जहां एक ओर घरवाले इस बात से परेशान रहते हैं कि घर से इस बार कौन बेघर होगा तो वहीं फैंस सलमान खान की क्लास के लिए बेताब रहते हैं। 'वीकेंड का वार' में पिछले हफ्ते तो कोई भी बेघर नहीं हुआ था लेकिन इस हफ्ते किसी एक जोड़ी या फिर सिंगल में से किसी का जाना तय है। वैसे तो 'वीकेंड का वार' आने में अभी पूरा एक दिन बचा है लेकिन हम आपको पहले ही बता देते हैं कि इस बार कौन घर से बाहर जाएगा।

Trending Videos
Bigg Boss 12 Karanvir Bohra Got highest Votes Romil Chaudhary and Nirmal will eliminate
DIPIKA KAKAR

इस बार घर से बेघर होने के लिए सेलिब्रिटी में दीपिका कक्कड़, करणवीर बोरा तो वहीं जोड़ियों में रोशमी-कृति और रोमिल-निर्मल की जोड़ी नॉमिनेट हुई है। वैसे तो इस बात का खुलासा 'वीकेंड का वार' में होता है लेकिन हम आपको उससे पहले ही बता देते हैं कि 'बिग बॉस सीजन 12' में सबसे पहले कौन सा शख्स या फिर जोड़ी आउट हो जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 Karanvir Bohra Got highest Votes Romil Chaudhary and Nirmal will eliminate
Romil Chaudhary and Nirmal

'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक इस हफ्ते निर्मल और रोमिल की जोड़ी को सबसे कम वोट मिले हैं। वहीं करणवीर को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं। ट्वीट के मुताबिक इस सीजन सबसे पहले घर से बेघर निर्मल और रोमिल को जोड़ी होगी। करणवीर के बाद दूसरे स्थान पर जिस कंटेस्टेंट को ज्यादा वोट मिले हैं वह दीपिका कक्कड़ हैं। वहीं तीसरे नंबर पर वोट पाने वाली जोड़ी कृति और रोशमी  हैं।
 




 

Bigg Boss 12 Karanvir Bohra Got highest Votes Romil Chaudhary and Nirmal will eliminate
DIPIKA KAKAR BIGG BOSS

'द खबरी' ने 'बिग बॉस' से संबंधित कई और खुलासे किए हैं। 'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक इस हफ्ते काल कोठरी की सजा के लिए निर्मल और रोमिल की जोड़ी के अलावा दीपिका को सभी घरवाले गुनहगार मानेंगे। यानी की इस हफ्ते काल कोठरी की सजा दीपिका कक्कड़ के अलावा निर्मल और रोमिल की जोड़ी को भुगतनी पड़ेगी।
 




 

विज्ञापन
Bigg Boss 12 Karanvir Bohra Got highest Votes Romil Chaudhary and Nirmal will eliminate
Neha Pendse

इस बीच 'द खबरी' ने एक और खुलासा किया है। 'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक इस हफ्ते घर की कैप्टन नेहा पेंडसे बनेंगी। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस हफ्ते 'वीकेंड का वार' में सलमान खान के साथ तब्बू भी नजर आ सकती हैं। इस बात की जानकारी 'द खबरी' ने ट्वीट के जरिए दी है। हालांकि इस पर किसी भी तरह का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
 



 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed