{"_id":"5bb9d4c3867a5514b16c6e39","slug":"bigg-boss-12-neha-pendse-was-punished-in-the-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस के घर में सरेआम जलील की गईं नेहा पेंडसे, हुआ ऐसा शर्मनाक हाल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस के घर में सरेआम जलील की गईं नेहा पेंडसे, हुआ ऐसा शर्मनाक हाल
Sun, 07 Oct 2018 03:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Oct 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
tv show
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऐसा नहीं है कि मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सिर्फ लड़ाई, झगड़ा, गाली-गलौज और अश्लीलता से भरा हो इसमें प्यार-मोहब्बत और मस्ती-मजाक भी समय-समय पर नजर आता है। यहां तक कि घरवालें यहां त्यौहार भी सेलिब्रेट करते नजर आते हैं। बता दें कि दशहरा और दिवाली बिग बॉस के घर में हमेशा मनाई जाती है। लेकिन हम आपको बता दें कि घर की दूसरी कैप्टन बनीं नेहा पेंडसे को बिग बॉस की नाक के नीचे झुकना पड़ा...आइए जानते हैं आखिर क्या है माजरा
2 of 5
tv show
बता दें कि घर में हुए ज्वालामुखी टास्क में कॉमनर्स और सेलिब्रिटिज के बीच हुई जंग की संचालक नेहा पेंडसे थीं। लेकिन इस दौरान उन्होंने टास्क में कैप्टेंसी की लाज नहीं रखी। इस दौरान वह पूरी तरह से पक्षपात रही और घरवालों ने इन्हें घर के तीसरे हफ्ते का सबसे बड़ा गुनहगार बताया। इसके चलते नेहा को सबके सामने बड़ी सजा भी मिली। उन्हें बिग बॉस की नाक के नीचे रखा गया जहां उनके ऊपर तरल पदार्थ गिराया गया।
3 of 5
TV Show
बिग बॉस 12 के 20वें दिन की शुरुआत बॉलीवुड के दो सुपरस्टार सलमान और गोविंदा की मस्ती से शुरू होती है। दोनों अपनी ही फिल्म पार्टनर के गाने पर नाचते नजर आते हैं। घर में गोविंदा और सलमान की मस्ती के बाद घरवालों की क्लास लगती हैं इसके बाद दीपक और सौरभ और शिवाशीष की जोड़ी में बड़ा घमासान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sreesanth
वहीं शो में श्रीसंथ को एक बार फिर रोते हुए दिखाया गया है। लेकिन अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि आखिर श्रीसंथ इतना फूट-फूटकर क्यों रोए हैं। आपको यह भी बता दें कि आज रात 7अक्टूबर के शो में कॉमेडियन भारती सिंह नजर आएंगी। साथ ही वह अनूप संग नाचती भी दिखेंगी और जसलीन-अनूप के बीच भी रोमांस देखा जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss
वहीं, कल के शो में घरवाले घर की नई कैप्टन जोड़ी सुरभि और रोमिल पर कीचड़ उछालते भी नजर आए थे। इसमें करणवीर बोहरा, सृष्टि और दीपिका कैप्टन जोड़ी को गलत मानते हुए उनकी कमियां गिनाते हैं तो वहीं दीपक और उर्वशी इस नई कैप्टन जोड़ी को अच्छा बताती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।