{"_id":"5fadf172cab59209604a33b1","slug":"bigg-boss-12-rahul-vaidya-and-these-stars-proprose-there-partner-on-television","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 14: राहुल वैद्य सहित इन पांच सितारों ने टीवी पर किया प्यार का इजहार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 14: राहुल वैद्य सहित इन पांच सितारों ने टीवी पर किया प्यार का इजहार
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 13 Nov 2020 08:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राहुल वैद्य
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राहुल वैद्य बिग बॉस 14 में अपने खेल और रणनीति की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। राहुल वैद्य ने बताया कि उनकी जिंदगी में एक खास शख्स हैं जिसका नाम दिशा परमार है। इतना ही नहीं नेशनल टेलीविजन पर दिशा को शादी के लिए प्रपोज भी किया है। शो में उन्होंने कहा कि उनके लिए यह दिन बहुत ही खास है। राहुल वैद्य से पहले भी कई सितारे ऐसे रहे हैं जिन्होंने टीवी पर अपने प्यार का इजहार किया। तो चलिए इसी कड़ी में उनका जिक्र करते हैं।
2 of 5
दीपिका कक्कड़
- फोटो : instagram/dipikakakar
'बिग बॉस 12' की विजेता दीपिका कक्कड़ ने 2018 में शोएब इब्राहिम से मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की। शादी से पहले शोएब और दीपिका एक साथ 'नच बलिए सीजन 9' में आए थे। इस शो में शोएब ने दीपिका को प्रपोज किया था। दीपिका और शोएब साथ में 'ससुराल सिमर का' सीरियल में नजर आए थे। यही से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।
3 of 5
प्रिंस नरूला, युविका चौधरी
- फोटो : instagram/princenarula
'बिग बॉस 9' प्रिंस नरुला और युविका चौधरी की मुलाकात रियलिटी शो के दौरान हुई थी। इसी शो के दौरान प्रिंस ने सभी घरवालों और दर्शकों के सामने टीवी पर ही युविका को प्रपोज किया था जिसके बाद से दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। जल्द ही कपल शादी के बंधन में बंध गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोनालिसा और विक्रांत
- फोटो : फाइल
बिग बॉस 10 में मोनालिसा ने हिस्सा लिया था। इसमें उनके ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत बतौर गेस्ट पहुंचे थे। विक्रांत ने सभी घरवालों के सामने मोनालिसा को शादी के लिए प्रपोज किया था। बता दें कि मोनालिसा भोजपुरी की जानी मानी अभिनेत्री हैं।
बिग बॉस 13 में आसिम रियाज ने हिमांशी खुराना को घरवालों के सामने प्रपोज किया था। हिमांशी शो से बेघर होने के बाद आसिम का कनेक्शन बनकर घर में आई थीं। उनका ब्रेकअप भी हो चुका था। जैसे ही हिमांशी घर के अंदर आईं तो आसिम ने उन्हें गले लगाया और घरवालों के सामने उन्हें प्रपोज किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।