{"_id":"5be14a1fbdec22694d4323bb","slug":"bigg-boss-12-s-sreesanth-nominate-deepak-thakur-rumil-chaudhary-surabhi-rana-saba-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: इन 4 सदस्यों को नॉमिनेट करने पर बुरे फंसे श्रीसंथ, बदला लेने को बनाया प्लान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12: इन 4 सदस्यों को नॉमिनेट करने पर बुरे फंसे श्रीसंथ, बदला लेने को बनाया प्लान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Nov 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : voot app
बिग बॉस 12 का आठवां हफ्ता शुरू हो गया है। हफ्ते का पहला ही दिन घर के अंदर काफी धमाकेदार रहा है। हर सोमवार की तरह इन सोमवार भी नॉमिनेशन के दौरान घर के अंदर का माहौल काफी गरम हो गया जब श्रीसंथ ने अपने करीबी माने जा रहे दीपक ठाकुर सहित अन्य 6 सदस्यों को भी इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया।
Trending Videos
bigg boss
- फोटो : twitter
दरअसल बिग बॉस के इस आठवें हफ्ते का नॉमिनेशन काफी हैरान कर देने वाला था। इन दिनों घर में कैप्टन का सुख भोग रहे श्रीसंथ को बिग बॉस ने घर में मौजूद 7 सदस्यों को घर से बेघर करने का अधिकार दिया। उन्होंने सबसे पहले सबा खान से घर के सदस्यों को नॉमिनेशन शुरू किया। इसके बाद श्रीसंथ ने दीपक ठाकुर,रोमिल, सुरभि, करणवीर, रोहित और जसलीन को नॉमिनेट कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : voot app
श्रीसंथ द्वारा घर के सदस्यों का नाम लिए जाने के बाद सभी नॉमिनेटिड सदस्यों को एक टास्क के दौरान घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है। 7 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट के लिए एक टास्क रखा। इस टास्क में सुरक्षित सदस्यों (दीपिका, शिवाशीष, मेघा औक सृष्टि) को एक-एक कर नॉमिनेटेड सदस्यों के स्केर्क्रो को तोड़ना था। टास्क में मेघा धाड़े ने दीपक, सृष्टि ने रोमिल, शिव ने सोमी और दीपिका ने सुरभि का स्केर्क्रो तोड़ा दिया है। इसकी के साथ यह चारों घरवाले इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं।
deepak and somi khan bigg boss
- फोटो : bigg boss
वहीं इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए इन सभी सदस्यों ने घर के अंदर जमकर हंगामा किया और श्रीसंथ को खरी-खोटी सुनाई। सुरभि ने जहां श्रीसंथ को रिश्तों का कत्ल करने वाला बताया तो वहीं दीपक ने भी उन्हें धोखेबाज और फर्जी कहकर पुकारा। श्रीसंत के दोगले रवैये से आहत होकर रोमिल, सुरभि, दीपक ठाकुर खासे नाराज हैं। वहीं इस सभी की आरोपी पर श्रीसंथ एकदम शांत अंदाज में दिखाई दिए।
Nominations mein badal di @sreesanth36 ne poori game aur liya Happy Club ke members ka naam! Kya yeh strategy padegi unhi par bhaari? Dekhiye #BiggBoss12 aaj raat 9 baje for all the tamasha! #BB12 pic.twitter.com/IXABbDP67c
— COLORS (@ColorsTV) November 5, 2018
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : file photo
वहीं बात करें पिछले हफ्ते घर से बेघर हुई कंटेस्टेंट की तो इस बार बिग बॉस 12 से उर्वशी शर्मा निकल गई हैं। उर्वशी दीपक ठाकुर के साथ शो में जोड़ी के तौर पर पहुंची थीं। इस बार घर से बेघर करने की प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव किया गया । इस हफ्ते घरवालों को ही उस कंटेस्टेंट का चुनाव करना था जिसे वाे बेघर करना चाहते थे।