'बिग बॉस' की TRP में उछाल लाने के लिए मेकर्स ने चली बड़ी चाल, शो की विजेता को फिर बनाया कंटेस्टेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'द खबरी' के ट्वीट के मुताबिक शिल्पा शिंदे बतौर मेहमान घरवालों के साथ कुछ दिन तक रहेंगी। वह घर में कुछ दिन रहेंगी और घरवालों को गेम खेलने में मदद करेंगी। वेबसाइट इंडिया फोरम के अनुसार शिल्पा शिंदे के अलावा विकास गुप्ता के भी घर में जाने की खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है इन दोनों की घर में एंट्री सोमवार को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में दिखाई जाएगी।
Shilpa Shinde to enter #BB12 As Guest
She will soon be entering Bigg Boss 12 as a guest contestant. The actor will stay with the housemates for a few days and help them learn the tricks of the game.
From @IndianExpresshttps://t.co/0uiYyJPwUO
शिल्पा और विकास के घर के अंदर जाने और कुछ दिन रहने के बाद घरवालों के खेल खेलने के तरीके में बदलाव आना निश्चित है। ऐसा इसलिए क्योंकि शिल्पा और विकास 'बिग बॉस सीजन 11' में रह चुके हैं। यहां तक कि शिल्पा ने शो जीता भी था। अगर ऐसा होता है तो शो में दर्शकों को भरपूर मसाला मिलने वाला है।
खबरों की मानें तो इस बार घर से डबल एविक्शन होगा। जानकारी के मुताबिक इस बार अनूप जलोटा और सबा खान का घर से बेघर होना तय है। कहा जा रहा है कि अनूप जलोटा का बिग बॉस के मेकर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट 26 अक्तूबर तक था ऐसे में उनके साथ सबा खान के भी घर से बाहर जाने की खबरें आ रही हैं। वहीं 'वीकेंड का वार' में शनिवार का एपिसोड धमाकेदार होने वाला है क्योंकि सलमान खान श्रीसंथ की जमकर क्लास लगाएंगे।
#EXCLUSUVE
SabaKhan also Eliminated now!
So #Anup and Saba have been Eliminated
आपको बता दें, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अनूप, सृष्टि, सुरभि और सबा नॉमिनेट हुए हैं। वहीं, द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, इस वीकेंड का वार में एक बार फिर डबल एविक्शन होने वाला है। इससे पहले भी घर में डबल एविक्शन हुआ था जिसमें निर्मल सिंह और कृति- रोशमी की जोड़ी बाहर हुई थीं।