फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस: शो से बेघर हुईं दीपक ठाकुर की क्रश सोमी खान, ये हुआ भोजपुरी सिंगर का हाल

Sat, 22 Dec 2018 05:16 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sat, 22 Dec 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 somi khan is eliminated this week
bigg boss

इस रविवार (23 दिसंबर) को छोड़कर अगले रविवार (30 नवंबर) को बिग बॉस का फिनाले दस्तक देगा। इस बात की जानकारी शो में मौजूद कंटेस्टेंट रोमिल चौधरी से मिली है। खैर बता दें कि फिनाले से पहले एक और एलिमिनेशन हो गया है। सोमी खान शो से बाहर हो चुकी हैं..बता दें कि दीपक ठाकुर का दिल सोमी के लिए धड़कता था और अब वह अकेले पड़ गए हैं...

bigg boss 12 somi khan is eliminated this week
deepak and somi khan bigg boss - फोटो : bigg boss

द खबरी के मुताबिक इस बात की पुष्टि हो गई है कि सोमी खान इस वीकेंड का वार घर छोड़कर चली जाएंगी। लेकिन आपको बता दें कि शो में आए भोजपुरी सिंगर दीपक ठाकुर का दिल सोमी खान पर आ अटका था तो ऐसे में सोमी के जाने पर उन्हें सबसे ज्यादा चोट पहुंचेगी। यहां तक कि दीपक ने शो में कई बार ये जताया कि वह सोमी खान को बहुत पसंद करते हैं और शादी के लिए उन्हें ऐसी ही लड़की चाहिए।

bigg boss 12 somi khan is eliminated this week
deepak and somi khan bigg boss - फोटो : bigg boss

वहीं, सोमी खान शो में दीपक के इस खुलासे के बाद से असहज महसूस करने लगी थी और दीपक से बची-बची फिरती थीं। हालांकि वह दीपक से बात करती थी लेकिन उन्होंने साफ कह दिया था कि दीपक उनके टाइप वाला लड़का नहीं है। फिर भी दीपक ने सोमी के लिए अपने प्यार की लो नहीं बुझाई। बता दें कि दीपक अभी बिग बॉस के जेल की हवा खाकर बाहर आए हैं। जेल में उनके साथ सुरभि और करणवीर थे।


विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 somi khan is eliminated this week
bigg boss - फोटो : bigg boss

बता दें कि सोमी खान के शो से बाहर होने के बाद करणवीर, दीपिका, श्रीसंथ, रोमिल, सुरभि, और दीपक ही बचे हैं। ऐसे में अब माना जा रहा है कि इन छह के बीच पहले तो टॉप फाइव की जंग होनी है। लेकिन आपको बता दें कि सुरभि राणा पहले ही फाइनल का टिकट हासिल कर चुकी हैं। 


विज्ञापन
bigg boss 12 somi khan is eliminated this week
bigg boss - फोटो : bigg boss

आखिर में आपको बता दें कि शो में आज वीकेंड का वार में एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा की स्टारकास्ट नजर आएगी। जिसमें रणवीर सिंह और सारा अली खान घरवालों और सलमान खान के साथ खूब मस्ती करते दिखेंगे। साथ ही फिल्म के निर्माता करण जौहर को लेकर भी खूब मजाक किया जाएगा। 





 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed