{"_id":"5bf43d5abdec2217277cde9f","slug":"bigg-boss-12-sreesanth-cried-and-dipika-kakar-in-captaincy-task","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12 : रोहित ने श्रीसंथ को दिया बड़ा धोखा,बहन दीपिका के साथ फूट-फूटकर रोए","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12 : रोहित ने श्रीसंथ को दिया बड़ा धोखा,बहन दीपिका के साथ फूट-फूटकर रोए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी का चर्चित शो बिग बॉस 12 में हर दिन कई रंग देखने को मिलते हैं। सोमवार को नॉमिनेशन प्रक्रिया के बाद अब इस हफ्ते कैप्टेंसी टास्क हुआ है। इस टास्क के दौरान बिग बॉस में शानदार राजनीतिक उतार-चढ़ाव देखने को मिले है। वहीं इसके दौरान श्रीसंथ और दीपिका फूट-फूट कर रोते भी नजर आए।
Bigg Boss
- फोटो : twitter
इस टास्क में रोहित बड़े गेम चेंजर बने हैं। इस हफ्ते घर का कैप्टन बनने के लिए बिग बॉस ने स्नेक (सांप) टास्क रखा। इस टास्क के लिए दो टीम ऑरेंज और ब्लू बनी। ऑरेंज टीम में दीपक, सुरभि, रोमिल, करणवीर और सोमी थे, तो वहीं ब्लू में श्रीसंथ, दीपिका, मेघा और जसलीन थे। टास्क का संचालन सृष्टि कर रही थीं।
bigg boss 12
- फोटो : voot
इस टास्क में दोनों टीम से जिसके सदस्य स्नेक के पेट में ज्यादा रहेंगे वह टीम हार जाएगी। टास्क के दौरान रोहित ने ब्लू टीम को धोखा देते हुए ऑरेंज टीम का साथ दे दिया है। इससे ब्लू टीम के हारने की संभावना ज्यादा बढ़ गई है। वहीं श्रीसंथ और सृष्टि की बहस हो जाने के बाद श्रीसंथ फूट-फूट कर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
dipika kakkar
- फोटो : voot
श्रीसंथ को रोता देख दीपिका कक्कड़ भी अपने आंसू नहीं रोक सकी और वीकेंड का वॉर एपिसोड की बातों को याद करते हुए वह भी फूट-फूटकर रोने लगीं। बता दें कि इस हफ्ते दीपिका कक्कड़, रोहित, सृष्टि, जसलीन, मेघा, दीपक सहित करणवीन इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं।
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : bigg boss
वहीं बात करें इस हफ्ते सुरक्षित सदस्यों की तो इस बार सोमी, सुरभि और श्रीसंथ घर से बेघर नहीं होंगे। वहीं घर का कैप्टन होने के कारण रोमिल भी इस हफ्ते बेघर नहीं हो सकते। आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस के घर से शिवाशिष घर से बेघर हो गए हैं। वह शो में सौरभ के जोड़ीदार बनकर आए थे।