{"_id":"5bf3ad60bdec2269717a35d6","slug":"chahat-khanna-says-husband-farhan-mirza-abuses-sexually-and-mentally","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं - 'तबीयत खराब होने पर भी...","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं - 'तबीयत खराब होने पर भी...
Tue, 20 Nov 2018 12:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Chahat Khanna and Farhan Mirza
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'कुबूल है' जैसे सीरियल में नजर आने वाली टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने पति फरहान पर मानसिक और रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। चाहत ने कुछ वक्त पहले ही तलाक की अर्जी कोर्ट में दी थी। चाहत ने इंटरव्यू के दौरान फरहान पर ऐसे खुलासे किए हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
2 of 5
Chahat Khanna and Farhan Mirza
- फोटो : twitter
बॉम्बे टाइम्स से इंटरव्यू के दौरान चाहत ने कहा - 'फरहान को छोड़ने का फैसला सही था। मैं इतने वक्त से इस शादी को निभा रही थी। ऐसा इसलिए क्योंकि दूसरी शादी टूटने के बाद लोग मुझे जज करने लगते। ऐसा कदम उठाना आसान नहीं होता। सोसाइटी का दवाब होता है। आखिरी में मैंने खुशी से जीने का फैसला किया। यह फैसला जन्मदिन से ठीक 2 दिन पहले लिया।'
3 of 5
chahat khanna
- फोटो : Instagram
चाहत खन्ना ने आगे कहा - 'फरहान ने मुझे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी है। वह मुझे को-एक्टर के संग अफेयर होने की बात कहते थे। अक्सर 'कुबूल है' सीरियल के सेट पर भी चले जाते थे। अगर शूटिंग के दौरान मैंने किसी को-एक्टर का हाथ या गले लगाया हुआ है तब भी हंगामा करते थे। एक बार मुझे को-एक्टर की पार्टी में न्यौता मिला था जिसे फरहान मिर्जा ने डेट करार दिया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Chahat Khanna
- फोटो : Instagram
चाहत ने आगे कहा - 'तबीयत ठीक न होने की स्थिति में भी जबरदस्ती संबंध बनाते थे। चाहे मेरी जान की क्यों न चल रही तो इससे इन्हें फर्क नहीं पड़ता था। मुझे अपनी बेटियों के लिए यह सब सहना पड़ता था। यह सब सही में घरेलू हिंसा से भी ज्यादा है। फरहान ने मुझे मेरे परिवार से दूर रखने की कोशिश की। अब मैं फरहान के साथ एक सेकेंड भी नहीं रह सकती। हर समय सुसाइड करने की धमकी भी देते थे।'
विज्ञापन
5 of 5
Chahat Khanna
- फोटो : twitter
आपको बता दें, फरहान मिर्जा से चाहत खन्ना ने साल 2013 में शादी की थी। यह चाहत की दूसरी शादी थी। इससे पहले चाहत ने महज 16 साल की उम्र में भरत नरसिंघानी से साल 2006 में शादी की थी। हालांकि कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया था। खबरों की मानें तो तलाक की वजह शारीरिक रूप से परेशान करना था। चाहत ने 'कुमकुम- प्यारा सा बंधन' सीरियल से टीवी इंडस्ट्री में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई सारे सीरियल में नजर आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।