{"_id":"5bf2eb67bdec2269724a8b90","slug":"bigg-boss-12-today-dipika-kakar-to-deepak-these-are-nominate-in-this-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: दीपक-सुरभि ने निभाई दोस्ती,दीपिका और श्रीसंथ ने चलाया दिमाग, नॉमिनेट हुए ये लोग","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12: दीपक-सुरभि ने निभाई दोस्ती,दीपिका और श्रीसंथ ने चलाया दिमाग, नॉमिनेट हुए ये लोग
Mon, 19 Nov 2018 10:27 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के विवादित शो बिग बॉस 12 कई राजनीतिक उतार-चढ़ाव के गुजर रहा है। हर दिन घर में मौजूद सदस्य एक-दूसरे को गिराने में लगे हुए हैं तो वहीं अब कुछ सदस्य अपना अलग-अलग ग्रुप बनाकर खेल रहे हैं। इस बीच आज शो की नॉमिनेशन प्रक्रिया भी पूरी हो गए है।
2 of 5
Bigg Boss
- फोटो : twitter
आज की नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही यह भी साफ हो गया है कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कौन नॉमिनेट हुआ है। इस बार का नॉमिनेशन काफी दिलचस्प रहा है। पता हो कि पिछले हफ्ते बिग बॉस ने जेल का एक नियम तोड़ने की वजह से रोमिल को छोड़कर शो में मौजूद सभी घरवालों को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया था।
3 of 5
Bigg Boss
- फोटो : twitter
वहीं इस नॉमिनेशन में बिग बॉस ने घर में मौजूद किसी 3 सदस्यों को बचने को मौका दिया। इस दौरान एक टास्क के जरिए तीन सदस्यों को बजर बजने पर अपने सहयोगी सदस्यों के साथ अदला-बदली करनी थी। टास्क की शुरुआत में दीपिका, सुरभि और दीपक आए। अदला-बदली करते हुए दीपक और सुरभि ने सोमी को बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
इसके बाद दीपक और सुरभि एक-दूसरे के साथ अदला-बदली करते दिखे तो वहीं श्रीसंथ और दीपिका कक्कड़ भी ऐसा ही करते नजर आए। अंत में जब नॉमिनेशन प्रक्रिया खत्म हुई तो इसमें दीपिका कक्कड़, रोहित, सृष्टि, जसलीन, मेघा, दीपक सहित करणवीन इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
वहीं बात करें इस हफ्ते सुरक्षित सदस्यों की तो इस बार सोमी, सुरभि और श्रीसंथ घर से बेघर नहीं होंगे। वहीं घर का कैप्टन होने के कारण रोमिल भी इस हफ्ते बेघर नहीं हो सकते। आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस के घर से शिवाशिष घर से बेघर हो गए हैं। वह शो में सौरभ के जोड़ीदार बनकर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।