बिग बॉस 12 के फिनाले में महज कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में घर का माहौल बेहद गर्म है। सभी कंटेस्टेंट अब केवल अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं। घर में सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रहीं दीपिका कक्कड़ पर आरोप लगा था कि चैनल की ओर से उनका पक्ष लिया जाता रहा है। वहीं अब श्रीसंथ का एक ऐसा वीडियो वायरल हो हो रहा है जिसे सुनकर सभी हैरान हैं।
बिग बॉस 12: श्रीसंथ को मिल रही ये स्पेशल ट्रीटमेंट, Video में खुद किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीसंथ की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। अभी तक घर में उनका जिस तरह का खेल रहा है दर्शक उसे पसंद कर रहे हैं। वीकेंड का वॉर एपिसोड में जिस तरह सलमान खान भी श्रीसंथ का फेवर लेते हुए दिखाई देते हैं उससे सोशल मीडिया पर सवाल उठते रहे हैं। अब श्रीसंथ का ये वीडियो इन बातों की पुष्टि ही करता है।
We all want an answer from @ColorsTV !!! What kind of preference Sreesanth is getting from the channel!!! THIS IS JUST NOT DONE! You can’t fool your viewers!!!! @ms_dipika @sreesanth36 #BB12 #BiggBoss12 #BiggBoss #Sreesanth #DipikaKakar @viacom18 pic.twitter.com/cQRFSzz9v1
— Anushka Mehra (@anumehraone) December 18, 2018
जहां घर में श्रीसंथ अपना गेम जारी रखे हुए हैं वहीं उनकी पत्नी भुवनेश्वरी सोशल मीडिया पर लगातार श्रीसंथ के पक्ष में ट्वीट कर रही हैं। हाल ही में जब एक टास्क के दौरान दीपिका ने श्रीसंथ की जगह करणवीर बोहरा को सुरक्षित किया तो भुवनेश्वरी अपसेट हो गईं। उन्होंने चैनल पर आरोप लगाया कि मामले को सनसनीखेज बना दिया है।
वहीं सुरभि राणा टास्क में बाजी मारते हुए टिकट टू फिनाले जीतने में कामयाब रहीं। सुरभि राणा को छोड़ घर के सभी सदस्य नॉमिनेट हो गए हैं। जिसमें करणवीर बोहरा, दीपक ठाकुर, दीपिका कक्कड़, रोमिल चौधरी, श्रीसंथ, सोमी खान के लिए फिनाले की जंग जारी रहेगी।