{"_id":"5be9adadbdec22693b02448c","slug":"bigg-boss-12-sreesanth-to-deepak-thakur-and-jasleen-these-are-nominated-in-this-week","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 12: दीपक ने सोमी के लिए दी कुर्बानी,सुरभि-श्रीसंथ बने दोस्त, इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये लोग","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 12: दीपक ने सोमी के लिए दी कुर्बानी,सुरभि-श्रीसंथ बने दोस्त, इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये लोग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 12 हर दिन अपने नए रंग में रंगता जा रहा है। जहां अब बिग बॉस के घर में धीरे-धीरे सदस्य कम होते जा रहे हैं। वहीं घर में चल रहे खेल ने कईयों के रणनीति को बदलकर रख दिया है। आज अब 9वें हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस बार का नॉमिनेशन अन्य नॉमिनेशन से अलग है।
2 of 5
bigg boss
- फोटो : voot app
इस बार की नॉमिनेशन प्रक्रिया दर्शकों को काफी हैरान कर दिया। इसमें फिल्म 'शोले' में जय-वीरू वाली बाइक पर बैठकर घरवालों ने जोड़ी बनकर एक-दूसरे को नॉमीनेट किया है। नॉमिनेशन में खास बात यह है इस दौरान घर में मौजूद सदस्यों की दोस्ती की परीक्षा भी देखने को मिली वहीं एक-दूसरे के दुश्मन माने जा रहे श्रीसंथ और सुरभि राणा ने दुश्मनी भुला दी है।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : voot app
हैरान कर देने वाली बात यह है कि दीपक ठाकूर ने सोमी खान के लिए नॉमिनेशन में कुर्बानी दे दी है। दीपक ने सोमी को बचाते हुए इस हफ्ते खुद को घर से बेघर होने के लिए नॉमीनेट कर लिया है। वहीं दुश्मनी भूल श्रीसंथ ने सुरभि राणा को नॉमिनेशन से बचा लिया है और खुद को किया नॉमीनेट कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss
- फोटो : voot app
इतना ही नहीं नॉमिनेशन में इस हफ्ते दीपिका कक्कड़ ने मेघा के लिए अपना बलिदान दे दिया और खुद को इस हफ्ते के लिए नॉमीनेट कर लिया है। वहीं जसलीन और सृष्टि रोडे सहित शिवाशिष और रोहित ने एक-दुसरे को बचाने से मना कर दिया। जिसके चलते यह चारों धीरे तौर पर इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बेघर होने के लिए नॉमीनेट हो गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss
- फोटो : voot app
इससे साफ हो गया है कि इस हफ्ते जो बिग बॉस के घर से बेघर होगा उसमें दीपक ठाकुर, श्रीसंथ, शिवाशिष-रोहित, दीपिका और जसलीन- सृष्टि रोडे के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि पिछला हफ्ता दिवाली वीक होनी की वजह से कोई भी सदस्य घर से बेघर नहीं हुआ, लेकिन इस बार किसी एक या दो का घर से निकलना तय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।