{"_id":"5c2112fabdec2256dd105c5b","slug":"bigg-boss-12-urvashi-rautela-celebrate-christmas-day-with-all-contestant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस ने दीपक और सुरभि को दिया सीक्रेट टास्क, दीपिका कक्कड़ के छलक गए आंसू","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस ने दीपक और सुरभि को दिया सीक्रेट टास्क, दीपिका कक्कड़ के छलक गए आंसू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 24 Dec 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस-12 का आखिरी हफ्ता शुरू हो गया है। इस बार के वीकेंड के वार में सोमी खान के घर से बेघर हो जाने के बाद शो में दीपिका कक्कड़, सुरभि राणा, करणवीर बोहरा, दीपक ठाकुर, श्रीसंत और रोमिल चौधरी बचे हैं। इसके साथ ही इन सभी कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला भी कड़ा हो गया है।
2 of 5
bigg boss
- फोटो : social media
आखिरी हफ्ते का सोमवार काफी मजेदार रहा है। आज शो में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा उर्वशी रौतेला पहुंची। वह बिग बॉस के घर में सांता क्लॉज बनकर पहुंचीं। साथ ही उन्होंने घर में मौजूद सभी सदस्यों के साथ मिलकर जमकर मस्ती भी की। दिलचस्प बात यह रही कि शो के दौरान दीपक और सुरभि के बीच सीक्रेट टास्क भी देखने को मिला।
3 of 5
bigg boss
- फोटो : social media
बिग बॉस ने आज दीपक के द्वारा घर में एक सीक्रेट टास्क शुरू किया। इस दौरान बिग बॉस ने उन्हें फोन के जरिए घर के सदस्यों का सामान चुराने का टास्क दिया। दीपक को जहां चोरी करनी पड़ी, तो वहीं सुरभि राणा को दीपिका कक्कड़ को गुस्सा दिलाने और रुलाने का टास्क दिया। इस दौरान घर में काफी हंगामा भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss
- फोटो : social media
वहीं बिग बॉस के घर में जैसे ही उर्वशी रौतेला ने एंट्री ली तो घर का माहौल बेहद खुशनुमा हो गया। यहां अभिनेत्री ने घर में मौजूद सभी घरवालों के साथ बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। क्रिसमस के खास मौके के देखते हुए उर्वशी ने घर में मौजूद सभी सदस्यों को एक स्पेशल गिफ्ट भी दिया। इसके लिए सभी ने उर्वशी को स्पेशल थैंक्स कहा।
विज्ञापन
5 of 5
Somi Khan
- फोटो : voot app
आपको बता दें कि 'बिग बॉस' के फिनाले से महज 7 दिन पहले सोमी खान घर से बेघर हुई हैं। घर से निकलते ही सोमी खान ने कई खुलासे किए हैं। सोमी खान ने न केवल दीपक और अपने रिश्ते पर बात की बल्कि रोमिल चौधरी के बारे में भी कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि दीपक की भावनाओं की वह कद्र करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।