'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सभी सात लोग नॉमिनेटेड थे। हाल ही में टेलीकास्ट हुए एपिसोड में 'बिग बॉस' ने एलीट क्लब के तीनों मेंबर की इम्यूनिटी छीनने का घरवालों को मौका दिया। इस टास्क में आरती सिंह, शहनाज कौर गिल, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा मैदान में थीं। हालांकि कोई भी सदस्य एलीट क्लब मेंबर्स का सुरक्षा कवच छीन नहीं पाया और नॉमिनेट हो गए।
Bigg Boss 13: अपने आपको बचाने में कामयाब हो गए 'एलीट क्लब' मेंबर्स, अब नॉमिनेटेड हैैं ये चार लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस तरह से इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चार लोग नॉमिनेटेड हैं। इन चार कंटेस्टेंट्स के नाम आरती सिंह, शहनाज कौर गिल, पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा हैं। इस टास्क में घरवालों को कछुए की तरह दिखने वाली एक गोलाकार डिजाइन वाले बॉक्स में रहने था। वो केवल अपना सिर बाहर निकाल सकते थे और उसी बॉक्स में रहते हुए गॉर्डन एरिया में कहीं भी जा सकते थे।
इस टास्क का हिस्सा होने के साथ-साथ रश्मि देसाई इस टास्क की संचालक थी। रश्मि के अलावा सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज इन लोगों को इस बॉक्स से निकाल सकते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि जो भी आखिर में बॉक्स में बच जाएगा वो किसी भी एलीट क्लब की मेंबर की इम्यूनिटी छीन सकता है। रश्मि ने शहनाज की प्लानिंग अपनाकर पारस और माहिरा को बॉक्स से हाथ बाहर निकलने पर आउट किया। पारस इससे नाराज हो गए थे।
इसके बाद पारस ने सभी बॉक्स को तोड़ दिया। बिग बॉस ने उन्हें डांटा और टास्क दोबारा शुरू करवाया। पारस और माहिरा का शहनाज के साथ झगड़ा भी हुआ। पारस ने शहनाज और आरती को बॉक्स से निकालने के लिए उनके ऊपर मिर्ची पाउडर और कई सारी चीजें फेंकी। आरती और शहनाज बॉक्स से बाहर निकल आए। इस तरह से एलीट क्लब के मेंबर की इम्यूनिटी बरकरार रही।
एपिसोड खत्म होने के बाद एक प्रोमो दिखाया गया था। इस प्रोमो में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को एक बार फिर से इम्यूनिटी पाने के लिए टास्क हो रहा है। चारों नॉमिनेटेड सदस्य जेल में बंद हैं। किसे जेल से बाहर निकालकर इम्यूनिटी देनी है या नहीं ये फैसला एलीट क्लब के तीनों सदस्यों के हाथ में होगा। वीडियो में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ ने पारस को बचाया।
मॉल टास्क की फेक न्यूज पर जुटे हजारों फैंस, सिद्धार्थ की टीम पर आसिम के पोस्टर्स फाड़ने का आरोप