फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर बेहोश हुए कार्तिक आर्यन, अर्चना पूरन सिंह बनीं वजह

Fri, 07 Feb 2020 02:30 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 07 Feb 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
Kartik Aaryan Fainted on The Sets of The Kapil Sharma Show as He Lifted Archana Puran Singh
कार्तिक आर्यन - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री सारा अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लव आज कल' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। कार्तिक और सारा अलग-अलग इवेंट्स में शिरकत कर अपनी फिल्म का प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा दोनों कई टीवी में भी पहुंच रहे हैं। हाल ही में दोनों को सोनी टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले शो 'द कपिल शर्मा शो' में भी देखा गया। इस दौरान दोनों ने जमकर मस्ती की।

Kartik Aaryan Fainted on The Sets of The Kapil Sharma Show as He Lifted Archana Puran Singh
कपिल शर्मा, सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शो में पहुंचे सारा और कार्तिक ने कपिल के कई सवालों का मजेदार जवाब दिया। इस दौरान शो के सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि कार्तिक आर्यन बेहोश हो गए। कार्तिक के बेहोश होने की वजह बनीं शो की जज अर्चना पूरन सिंह। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिखाया गया है कि कार्तिक शो पर कैसे बेहोश हुए।

Kartik Aaryan Fainted on The Sets of The Kapil Sharma Show as He Lifted Archana Puran Singh
द कपिल शर्मा शो पर कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल सारा अली खान और कार्तिक आर्यन कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। इस दौरान मस्ती-मस्ती में कपिल सारा और कार्तिक के बारे में बात करते हुए कहते हैं कि 'इन्होंने मीडिया के सामने सारा को गोद में उठाने का चैलेंज एक्सेप्ट किया था। इसलिए वो एक बार फिर आप सबके सामने यह चैलेंज करेंगे।' इसी बीच कपिल शर्मा इस चैलेंज में एक ट्वि्स्ट देते हुए अर्चना पूरन सिंह को सेट पर बुला लेते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

This Weekend Don't Forget to Watch #thekapilsharmashow #kartikaaryan and #saraalikhan at #kapilsharmashow for promotion of #loveaajkal ❤️😚 . @kartikaaryan @saraalikhan95 #kartikaaryan #kartikkafan #kartikaaryanfans #kartikaaryanforever #kartik #kartikians #saraalikhan #ananyapanday #kiaraadvani #janhvikapoor #dostana2 #LoveAajKal #karanjohar #ranveersingh #ranbirkapoor #aliabhatt #taimuralikhan #kareenakapoor #PatiPatniAurWoh #bhumipednekar #shahidkapoor #shraddhakapoor #bhoolbhulaiyaa2 #ayushmannkhurrana #anantik #sarakartik #sartik

A post shared by KARTIK AARYAN ( VEER ) (@kartikkafan) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Kartik Aaryan Fainted on The Sets of The Kapil Sharma Show as He Lifted Archana Puran Singh
कपिल शर्मा, सारा अली खान और कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया

कपिल कार्तिक से सारा की बजाय अर्चना को गोद में उठाने का चैंलेंज देते हैं। कार्तिक भी कपिल शर्मा के इस चैलेंज को खुशी-खुशी पूरा कर देते हैं, लेकिन अर्चना को गोद में उठाने के बाद कार्तिक वहीं सेट पर ही गिर पड़ते हैं। हालांकि, ये सबकुछ एक मजाक था। कार्तिक भी मजाक में ही स्टेज पर गिर जाते हैं। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

विज्ञापन
Kartik Aaryan Fainted on The Sets of The Kapil Sharma Show as He Lifted Archana Puran Singh
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौरतलब है कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लव आज कल' का प्रमोशन कर रहे हैं। इसी के सिलसिले में दोनों 'द कपिल शर्मा शो' का बी हिस्सा बने थे। सारा और कार्तिक ने इस दौरान शो में काफी मस्ती की। कपिल ने सारा और कार्तिक से कई सवाल किए जिनका उन दोनों ने ही बड़े ही मस्त मौला अंदाज में जवाब दिया। बता दें कि फिल्म 'लव आज कल' सिनेमाघरों में 14 फरवरी को रिलीज होगी।

पढ़ें: सारा-कार्तिक ने छुपाई रणवीर सिंह से ऐसी बात, सुनकर टूट सकता है अभिनेता का दिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed