फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैमिली राउंड में बेटी से मिलने क्यों नहीं आई थीं, रश्मि देसाई की मां ने पहली बार खोला रिश्ते का सच

Fri, 07 Feb 2020 01:14 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Fri, 07 Feb 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 rashami desai mother rasila desai reveal why she Did Not appear in family round
rashami desai - फोटो : social media
बिग बॉस 13 में रश्मि देसाई एक मजबूत दावेदार बनकर उभरी हैं । हाल ही में रश्मि एलीट क्लब की मेंबर भी बन गईं । घर में आए पत्रकारों ने वोट करके रश्मि को चुना । वहीं माहिरा, आरती, पारस और शहनाज अभी भी एलीट क्लब का मेंबर बनने के लिए जूझ रहे हैं । बिग बॉस में रश्मि देसाई का सफर बहुत उतार-चढ़ाव भरा रहा है । नेशनल टेलीविजन पर उनकी लव लाइफ सामने आई। साथ ही सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनका बहुत झगड़ा हुआ। 

 

bigg boss 13 rashami desai mother rasila desai reveal why she Did Not appear in family round
Rasila Desai, Rashami Desai and Arhaan Khan - फोटो : file photo

इन सबके बावजूद रश्मि ने गेम में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी । अब रश्मि टॉप 5 की दावेदार बन गई हैं । हाल ही में रश्मि के पूरे सफर और उनकी निजी जिंदगी पर मां रसीला देसाई का बयान सामने आया है । रसीला ने एक इंटरव्यू में बताया कि फैमिली राउंड के वक्त वो रश्मि से मिलने के लिए घर के अंदर क्यों नहीं गई थीं । 

bigg boss 13 rashami desai mother rasila desai reveal why she Did Not appear in family round
Rashami Desai and Rasila Desai - फोटो : twitter

वो कहती हैं, 'रश्मि को पता था कि मैं घर में नहीं आ सकती हूं लेकिन मैं जाना चाहती थी। मुझे ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या है । डॉक्टर ने मुझे घर के अंदर जाने की इजाजत नहीं थी । तब मैंने सोचा कि बच्चों को घर के अंदर भेजा जाए । मुझे पता था कि वो उन दोनों से मिलकर बहुत खुश होगी ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 rashami desai mother rasila desai reveal why she Did Not appear in family round
rashami desai - फोटो : social media
रश्मि की मां ने ये भी बताया कि बिग बॉस में जाने से पहले रश्मि ने मुझसे इजाजत नहीं ली थी । कई बार हमारे विचार एक-दूसरे से मेल नहीं खाते हैं । इस वजह से हम दोनों में मतभेद हो गए। ये जेनरेशन गैप है । रश्मि मेरी बातों को नहीं समझ पाती है लेकिन मेरे लिए आज भी वो बच्ची है । इसके अलवा रसीला ने रश्मि की लव लाइफ के बारे में भी बात की । 

 

विज्ञापन
bigg boss 13 rashami desai mother rasila desai reveal why she Did Not appear in family round
Rashami Desai - फोटो : voot
उन्होंने कहा, 'इस बात से परेशान नहीं हूं कि उसकी निजी जिंदगी चैनल पर आ गई। मुझे पता है कि हर कहानी के दो पहलू होते हैं। मेरी बेटी का दिल टूटा है लेकिन इस बात से खुश हूं कि उसे अरहान की असलियत का पता चल गया। मैं चाहती हूं कि वो अपने जीवन में इसी तरह आगे बढ़े।' इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि अभिनेत्री ने अरहान के परिवार को घर खाली करने का नोटिस भिजवाया है। इस मामले पर अरहान खान ने चुप्पी तोड़ते हुए इन खबरों को झूठा बताया था ।


Bigg Boss 13: फिनाले से आठ दिन पहले सिद्धार्थ ने लिया चौंकाने वाला फैसला, पता चलते ही रो पड़े 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed