फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी की शादी की रस्में शुरू, 'माता की चौकी' में ऐसे आईं नजर

Fri, 07 Feb 2020 09:08 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 07 Feb 2020 09:08 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss Contestant Kamya Panjabi Wedding Rituals Begin With Mata Ki Chowki
काम्या पंजाबी - फोटो : Social Media

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री काम्या पंजाबी शादी करने जा रही हैं। काम्या की शादी की खबरें कई दिनों से सोशल मीडिया पर सामने आ रही थीं। कुछ दिन पहले काम्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी शादी के कार्ड की तस्वीर भी साझा की थी। काम्या लंबे समय से ब्वॉयफ्रेंड रहे शलभ डांग से शादी करने जा रही हैं। इस शादी की रस्में भी अब शुरू हो गई हैं।

Bigg Boss Contestant Kamya Panjabi Wedding Rituals Begin With Mata Ki Chowki
kamya panjabi - फोटो : social media

काम्या की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। इस बात की जानकारी काम्या ने खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। जहां शादी से 10 दिन पहले काम्या ने अपनी दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी की थी। वहीं बीते दिन काम्या के घर माता की चौकी का आयोजन किया गया। इसकी जानकारी खुद काम्या ने दी है।

Bigg Boss Contestant Kamya Panjabi Wedding Rituals Begin With Mata Ki Chowki
Kamya Punjabi - फोटो : instagram

काम्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी एक तस्वीर साझा की है। जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि माता की चौकी के साथ ही उनके घर में शादी रस्में शुरू हो गई हैं। काम्या ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'और #shubhmangalkasha सेलिब्रेशन की शुरुआत होती है। जय माता दी। #matakichowki'.
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

And the celebration of #shubhmangalkasha begins ❤️ Jai Mata Di 🙏🏻😍 #matakichowki💫✨ @shalabhdang

A post shared by Kamya Panjabi (@panjabikamya) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss Contestant Kamya Panjabi Wedding Rituals Begin With Mata Ki Chowki
Shalabh Dang and Kamya Punjabi - फोटो : instagram

इस तस्वीर में काम्या गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई हैं। जिसके साथ उन्होंने गोल्डन झुमके और नेक पीस पहना हुआ है। काम्या इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर दुल्हन वाला ग्लो भी दिखाई दे रहा है। बता दें कि काम्या 10 फरवरी को शलभ के साथ फेरे लेने जा रही हैं। काम्या और शलभ एक दूसरे को पिछले एक साल से डेट कर रहे थे। जिसके बाद अब उन्होंने शादी करने का फैसला किया है। शलभ दिल्ली के रहने वाले हैं जो हेल्थकेयेर इंडस्ट्री से जुड़े हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss Contestant Kamya Panjabi Wedding Rituals Begin With Mata Ki Chowki
Shalabh Dang and Kamya Punjabi - फोटो : instagram

काम्या सोशल मीडिया पर भी अक्सर शलभ के साथ तस्वीरें साझा करती रहती हैं। तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री खूबसूरत नजर आती है। जिसे काम्या के फैन्स भी काफी पसंद करते हैं। गौरतलब है कि काम्या दूसरी बार शादी करने जा रही हैं। इससे पहले काम्या ने बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी। लेकिन ये रिश्ता केवल 10 साल ही चल पाया। जिसके बाद साल 2013 में काम्या ने तलाक ले लिया। पहले पति से काम्या की एक बेटी भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed