फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BIGG BOSS 13: घर में घुसने से पहले सलमान के सामने भिड़े दो कंटेस्टेंट्स, एक बोला- थप्पड़ मार दूंगा

Mon, 30 Sep 2019 02:13 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 30 Sep 2019 02:13 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Asim Riaz and Paras Chhabra fight front of salman khan
Bigg Boss 13 - फोटो : social media

बिग बॉस 13 का शानदार आगाज हो चुका है। लेकिन शो की शुरुआत में ही सेलेब्स के बीच टकरार का सिलसिला शुरू हो गया है। दरअसल सलमान खान जब माहिरा खान से बातचीत कर रहे थे। इस बीच पारस छाबड़ा और आसिम रिआज के बीच कुछ ऐसा हो गया कि पारस ने आसिम को कह दिया - थप्पड़ मार दूंगा।

Bigg Boss 13 Asim Riaz and Paras Chhabra fight front of salman khan
Asim Riaz and Paras Chhabra - फोटो : social media

बता दें कि माहिरा खान ने आसिम रिआज को अपना भाई बताया और कहा कि टॉयलेट साफ के काम में वो उनका साथ देंगे। इतना कहने के बाद माहिरा घर के अंदर चली गईं। लेकिन मेल कंटेस्टेंट्स में माहिरा द्वारा आसिम को भाई कहने पर मजाक शुरू हो गया। इस बीच पारस ने आसिम से कहा कि वो चुप हो जाए वरना वो थप्पड़ मार देंगे।

Bigg Boss 13 Asim Riaz and Paras Chhabra fight front of salman khan
आसिम रिआज - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच पारस और आसिम के बीच मुंह बहस देखने को भी मिली। बिग बॉस का 13वां सीजन की शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि आसिम एक मॉडल हैं जो अपनी फिटनेस को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। आसिम के इंस्टाग्राम पर कई फोटोज हैं जिसमें वो अपनी शानदार बॉडी दिखा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Asim Riaz and Paras Chhabra fight front of salman khan
पारस छाबड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें पारस छाबड़ा की तो बिग बॉस उनका पहला रियलिटी टीवी शो नहीं है। इससे पहले पारस स्प्लिट्सविला के सीजन पांच में नजर आ चुके हैं। पारस न सिर्फ शो में नजर आए थे बल्कि उन्होंने इस सीजन को जीता भी था। पारस स्प्लिट्सविला सीजन पांच को जीत चुके हैं लेकिन उन्हें घर-घर में पहचान टीवी शो 'बढ़ो बहू' से मिली। इसके बाद पारस 'विघ्नहर्ता गणेश' में भी नजर आए थे। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Asim Riaz and Paras Chhabra fight front of salman khan
पारस छाबड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

सोनी टीवी के शो 'विघ्नहर्ता गणेश' में पारस छाबड़ा रावण के किरदार में थे। इसके साथ ही पारस की एक्टिंग लिस्ट में टीवी शो द सीरियल, करण संगिनी और फिल्म हमारी अधूरी कहानी भी शामिल है। पारस छाबड़ा अपने करियर के साथ ही साथ अपनी निजी जिंदगी को भी लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑनस्क्रीन एंट्री के बाद पारस छाबड़ा ने सीरियल 'सपना बाबूल का बिदाई' की एक्ट्रेस सारा खान को डेट किया। लेकिन उनका ये रिश्ता ज्यादा दिन तक चल नहीं पाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed