{"_id":"5d90fe4f8ebc3e01423277ad","slug":"salman-khan-bigg-boss-13-launch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पंजाबी कटरीना से कंटेस्टेंट्स की तीखी बहस तक, कुछ ऐसा रहा Bigg Boss 13 का प्रीमियर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
पंजाबी कटरीना से कंटेस्टेंट्स की तीखी बहस तक, कुछ ऐसा रहा Bigg Boss 13 का प्रीमियर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 30 Sep 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और अमीषा पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान 'बिग बॉस 13' के साथ छोटे पर्दे पर जानदार एंट्री कर चुके हैं। शो में 13 कंटेस्टेंट्स नजर आए, जिनमें पांच मेल कंटेस्टेंट्स रहे जबकि बाकी फीमेल कंटेस्टेंट्स। बता दें कि इस बार शो में जो कंटेस्टेंट्स आपको नजर आएंगे वो कोएना मित्रा, रश्मि देसाई, सिद्धार्थ शुक्ला, देवोलीना भट्टाचार्य, दलजीत कौर, पारस छाबड़ा, आरती सिंह, सिद्धार्थ डे, अबु मलिक, शहनाज गिल, माहिरा शर्मा, आसिम रिआज और शेफाली बग्गा हैं। इसके साथ ही बता दें कि शो में सलमान ने अमीषा पटेल को घर की मालकिन बताया। इस रिपोर्ट में संक्षिप्त में जानें कैसा रहा बिग बॉस 13 का प्रीमियर।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शो में सलमान खान ने सबसे पहले सभी मेल कंटेस्टेंट्स को जनता से रूबरू करवाया। इसके बाद सलमान ने बताया कि सभी फीमेल कंटेस्टेंट्स के आने तक उन्हें डिस्पले एरिया में रखा गया। जिसके बाद एक एक करके जब फीमेल कंटेस्टेंट्स आईं तो उन्होंने अपने अपने टास्क के मुताबिक एक एक पार्टनर चुना।
3 of 5
Bigg Boss 13 सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में सिद्धार्थ शुक्ला को सबसे ज्यादा टास्क के लिए चुना गया जबकि सबसे कम के लिए अबु मलिक का नाम सामने रहा। इसके साथ ही सलमान ने बताया कि इस बार शो में दो लोगों को एक ही बिस्तर शेयर करना पड़ेगा। जिसे सलमान ने बीएफएफ का नाम दिया, यानी बेड फ्रेंड्स फॉरएवर।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : social media
शुरुआती शो में ही कंटेस्टेंट्स के बीच नोक झोंक भी देखने को मिल गई। बता दें कि पारस छाबड़ा और आसिम रिआज के बीच जमकर बहस हो गई। इस बीच पारस ने आसिम को कहा कि झापड़ मार दूंगा।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 13
- फोटो : सोशल मीडिया
शो में शेफाली बग्गा और शहनाज गिल ने एक साथ एंट्री की। लेकिन शहनाज ने लाइमलाइट लूट ली। दरअसल शहनाज ने शो में खुद को पंजाब की कटरीना कैफ बताया और ये बात सुनकर सलमान खान भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। शहनाज ने सलमान के लिए न सिर्फ गाना गाया बल्कि साथ में डांस भी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।