बिग बॉस 13 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस बार घर में 13 सदस्यों की एंट्री हुई है। सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे पर पहले दिन से भारी पड़ने की कोशिश करते दिखे। इस बार के सीजन में कई सारे बदलाव भी हुए हैं। चलिए आपको बताते हैं कि ये कौन 13 सेलिब्रिटिज हैं जो इस बार बिग बॉस के घर में तहलका मचाएंगे।
BIGG BOSS 13: छोटे पर्दे पर सलमान की धमाकेदार एंट्री, जानें कंटेस्टेंट्स की पूरी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोएना मित्रा
बिग बॉस के 13वें सीजन में बॉलीवुड अभिनेत्री कोएना मित्रा ने एंट्री की। ड्यूटी के लिए कोएना को लिविंग रूम के साफ सफाई काम मिला है। कोएना ने आसिम को अपना पार्टनर चुना है।
पढ़ें: BIGG BOSS 13: सुर्खियों में कोएना मित्रा का नाम, प्लास्टिक सर्जरी से बटोरी थीं सुर्खियां
रश्मि देसाई
अपने लुक्स और एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाली रश्मि देसाई ने भी इस बार बिग बॉस का हिस्सा बनी हैं। शो में एंट्री करने से पहले ऐसी खबरें थीं कि वो बिग बॉस हाउस में शादी रचाएंगीं। जब सलमान ने रश्मि से ये पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी अफवाह पढ़कर बहुत हंसी आई।
पढ़ें: BIGG BOSS 13: बीमारी से जूझ रहीं रश्मि देसाई करवा चुकी हैं गर्भपात, शो में ही कर सकती हैं शादी
पारस छाबड़ा
सलमान खान होस्टिड शो 'बिग बॉस 13' में पारस छाबड़ा ने एंट्री की। इससे पहले वो स्प्लिट्सविला के सीजन पांच में नजर आ चुके हैं। पारस न सिर्फ शो में नजर आए थे बल्कि उन्होंने इस सीजन को जीता भी था। उन्हें घर-घर में पहचान टीवी शो 'बढ़ो बहू' से मिली।
पढ़ें: BIGG BOSS 13: स्प्लिट्सविला- 5 की कामयाबी को क्या फिर से दोहरा पाएंगे पारस? जानें इनके बारे में
अबु मलिक
इन सब कंटेस्टेंट के बीच अबु मलिक की एंट्री हुई। अबु म्यूजिक कंपोजर अनु मलिक के भाई हैं। अबु मलिक न सिर्फ भाई अनु मलिक की तरह दिखते हैं। बल्कि उनके ही तरह म्यूजिक कंपोजर और राइट हैं। इसके साथ ही अबु की एक कंपनी भी है जिसकी मदद से वो देश में ही लाइव शोज ऑर्गेनाइज करवाते हैं।
पढ़ें: BIGG BOSS 13: 'अनूप जलोटा' की जगह इस बार सुर छेड़ेंगे अनु मलिक के भाई अबु? लिखी ये किताब