जीटीवी के मशहूर डांसिंग रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस के 7वें सीजन के ग्रैंड फिनाले आज हुआ। इस सीजन को अनरियल क्रू ने जीत लिया है। उन्हें अवॉर्ड के साथ जीते पांच लाख रुपये भी मिले। बता दें कि शो में न सिर्फ काफी मस्ती मजाक देखने को मिला। बल्कि एक से एक धमाकेदार परफॉर्मेंस ने भी सभी का दिल जीत लिया। शो के फिनाले में प्रियंका चोपड़ा जोनस का भी खास अवतार देखने को मिला।
अनरियल क्रू ने जीता Dance India Dance का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिले इतने लाख रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि शो के फिनाले में चार टीमें आमने सामने थीं। जिसमे मुकुल जैन ( इस्ट के टाइगर), अनरियल क्रू ( नॉर्थ के नवाब), आई एम हिप हॉप (साउथ के थलाइवन्स) और कुलदीप-प्रांशू ( वेस्ट के सिंघम) शामिल थे।
वहीं बात शो के जजेस की करें तो शो के जज पैनल में करीना कपूर खान के साथ ही साथ रफ्तार और बॉस्को का नाम शामिल है। शो के फिनाले में फिल्म द स्काई इज पिंक को प्रमोट करने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी नजर आईं। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
शो में एक तरफ जहां टेरेंस लुईस ने जानदार परफॉर्मेंस दी थी वहीं दूसरी ओर करीना कपूर खान ने दबंग 2 के सुपरहिट गाने फेविकोल सहित अन्य गानों पर डांस कर महफिल लूट ली। इस फिनाले में प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर खान ने भी एक साथ एक परफॉर्मेंस दी। दोनों ने फिल्म डॉन के गाने 'आज की रात' पर परफॉर्म किया।
A post shared by ZEE TV (@zeetv) on
वैसे शो में करीना और प्रियंका ने सिर्फ डांस में ही मस्ती नहीं की बल्कि साथ ही साथ दोनों ने शो में क्विज खेलते हुए भी फैंस को काफी एंटरटेन किया। इस दौरान शो के एंकर करण वाही ने दोनों से एक सवाल पूछा कि अगर सेल में किसी बैग का आखिरी पीस मिले तो आप दोनों क्या करेंगी। इस सवाल का न सिर्फ करीना ने बल्कि प्रियंका ने भी जानदार जवाब दिया।
A post shared by ZEE TV (@zeetv) on