'बिग बॉस 13' के फिनाले में एक महीने से भी कम समय रह गया है लेकिन अभी भी घरवालों के बीच झगड़ा थमता नहीं दिख रहा है। बीते हफ्ते फैमिली वीक के दौरान सभी कंटेस्टेंट इमोशनल दिखे। सभी के घरवालों ने उन्हें अच्छे से रहने की सलाह दी लेकिन कंटेस्टेंट के बीच टकराहट खत्म होती नहीं दिख रही है।
Bigg Boss 13: टास्क के दौरान आसिम ने की ऐसी हरकत, भड़के सिद्धार्थ से फिर हुई धक्का-मुक्की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामने आए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ और आसिम एक बार फिर से लड़ पड़ेंगे। बिग बॉस घरवालों को कैप्टेंसी टास्क देते हैं। प्रोमो देखकर ऐसा लग रहा है आसिम टास्क के संचालक हैं। टास्क के दौरान विशाल एक लकड़ी के घोड़े पर बैठे होते हैं लेकिन वो नीचे उतर जाते हैं। सिद्धार्थ आसिम से कहते हैं कि 'ये घोड़े से उतर गया है।' आसिम सिद्धार्थ की बात नहीं मानते हैं। बस यहीं से दोनों के बीच झगड़े की शुरुआत होती दिखती है।
आसिम कहते हैं कि 'मैं संचालक हूं। मुझे नहीं दिखा।' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं कि 'बाहर मुझे मिल फिर मैं दिखाता हूं।' आसिम कहते हैं कि 'धमकियां मत दे मुझे बार-बार। जो करना है यहां कर सबके सामने। किसी से डरता है क्या? इस तरह घूर क्यों रहा है? आंखें निकाल लूंगा।'
आसिम और सिद्धार्थ के बीच धक्का मुक्की होती है। सभी घरवाले बीच बचाव करने आते हैं। सिद्धार्थ पारस से कहते हैं कि 'इसने धक्का कैसे दिया मुझे?' आसिम कहते हैं कि 'मैं संचालक हूं, निकल तू यहां से।'
A post shared by BIGG BOSS JASSOS 🕵️♂️👁️ (@biggbossjassos) on
आसिम और सिद्धार्थ के बीच झगड़ा इतना बढ़ जाता है कि सिद्धार्थ पारस से कहते हैं कि 'इस खेल में अब कोई हिस्सा नहीं लेगा। समझे तुम लोग।' पारस सिद्धार्थ की बातों से सहमति जताते हैं। आज प्रसारित एपिसोड में देख सकेंगे कि आसिम-सिद्धार्थ का झगड़ा किस कदर बढ़ता है।
Bigg Boss 13: शो में पहली बार माहिरा ने सिद्धार्थ को किया Kiss, देखकर नाराज हुए पारस