फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: आसिम के फैन ने मेकर्स को किया एक्सपोज, सोशल मीडिया पर लीक कर दी चैट!

Sun, 09 Feb 2020 12:00 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 09 Feb 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Asim Riaz Fans exposed makers leaked chat
bigg boss 13 - फोटो : social media

'बिग बॉस' सीजन 13 में मेकर्स पर लगातार बायस्ड होने का आरोप लग रहा है। शो में सिद्धार्थ का पक्ष लेने की बात कही जा रही है। यह बात आसिम के फैंस को रास नहीं आई और उन्होंने मेकर्स के साथ हुए चैट को लीक कर दिया। सोशल मीडिया पर ये चैट वायरल हो रही है।

Bigg Boss 13 Asim Riaz Fans exposed makers leaked chat
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors TV

वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान कॉलर ऑफ द वीक का फोन लेते हैं। इस हफ्ते कॉलर ऑफ द वीक ने सिद्धार्थ से सवाल पूछना चाहा। कॉलर का सवाल उनके खिलाफ था। आसिम के फैन ने जो ट्वीट किया उसमें दावा किया गया है कि मेकर्स ने उन पर दबाव डाला और कहा यही सवाल वो आसिम के लिए पूछें सिद्धार्थ के लिए नहीं।

Bigg Boss 13 Asim Riaz Fans exposed makers leaked chat
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors TV

आसिम के फैन अकांउट ने कॉलर ऑफ द वीक के भाई की चैट को ट्विटर पर लीक कर दिया है। लीक हुए चैट से पता चल रहा है कि कॉलर का सवाल सिद्धार्थ के लिए होता है लेकिन मेकर्स ने ऐसा होने नहीं दिया। फिर कॉलर ने सवाल सिद्धार्थ की जगह आसिम से पूछा। उन्होंने जो सवाल पूछा वो था- 'आसिम जब शहनाज आपके साथ होती है तब आपको वो बहुत अच्छी लगती है लेकिन जब वो सिद्धार्थ के साथ होती है तब आप उसकी बुराई करते हैं। आपको शहनाज पसंद हैं भी या नहीं? क्या आसिम आप शहनाज को अपनी जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल करते हैं?' यही वो सवाल था जो पहले सिद्धार्थ से पूछा जाने वाला था लेकिन मेकर्स ने आसिम से पूछने के लिए कहा। कॉलर के भाई के मुताबिक मेकर्स ने ऐसा होने नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Asim Riaz Fans exposed makers leaked chat
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये चैट लीक हुई, आसिम के फैंस का गुस्सा एक बार फिर बिग बॉस के मेकर्स पर पर फूट पड़ा। इससे पहले इम्यूनिटी टास्क के दौरान आसिम और रश्मि बिग बॉस पर गुस्सा निकालते हुए देखे गए। उनका कहना था कि जब भी सिद्धार्थ पर बात आती है तो कुछ ना कुछ एनाउंसमेंट हो जाती है।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Asim Riaz Fans exposed makers leaked chat
bigg boss 13 - फोटो : social media

एक यूजर ने लिखा- 'सबको पता है कि कॉलर ऑफ द वीक में पूछा जाने वाला सवाल पहले से तय होता है लेकिन इस तरह की गंदी प्लानिंग हो रही है।' एक अन्य ने लिखा- 'इसके बाद भी इस शो से कोई उम्मीद बची है।'

कटरीना कैफ के फैंस के लिए खुशखबरी, फिल्मों में पहली बार कर सकती हैं ये बड़ा काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed