'बिग बॉस' का 13वां सीजन सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने अपने नाम कर लिया है। सिद्धार्थ के शो जीतने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ लोग सिद्धार्थ के शो जीतने को बायस्ड बता रहे हैं तो कुछ सिद्धार्थ की जीत के जश्न में डूबे हुए हैं। जहां एक ओर बिग बॉस के प्रशंसक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो वहीं टीवी इंडस्ट्री के सितारों ने सिद्धार्थ के बिग बॉस ट्रॉफी जीतने पर नाराजगी जाहिर की। आगे की स्लाइड में देखें किसने क्या कहा...
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला के जीतते ही भड़के ये सितारे, गौहर बोलीं- 'नहीं था विजेता के लायक'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने ट्वीट करके अपनी प्रतिक्रिया दी। किश्वर ने ट्वीट किया- 'ये कितना ज्यादा उम्मीद के मुताबिक रहा है। पारस ने पैसा लेकर शो छोड़ दिया, आसिम और सिद्धार्थ टॉप दो में गए...और उस कंटेस्टेंट ने शो जीता जो जीतना डिजर्व नहीं करता था।'
What a predictable season .. paras leaving with the money, Asim and Sid top 2.. and a totally undeserving candidate wins !! #bestseasonever 😂 #BB13GrandFinale
गौहर खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। गौहर खान ने ट्वीट किया- 'वास्तव में वो सभी गुण जो एक विजेता के पास होने चाहिए आसिम में थे। बिग बॉस में उनके सफर का वीडियो इस बात का सबूत है।'
Truly the qualities that a winner should’ve possessed , were in ASIM ! His journey video said it all ! #MyWinnerASIM ......
— Gauahar Khan (@GAUAHAR_KHAN) February 15, 2020
जहां एक ओर टीवी इंडस्ट्री के इन सितारों ने सिद्धार्थ के जीतने पर नाराजगी जताई वहीं कुछ सितारों ने खुशी भी जाहिर की। हाल ही में शादी के बंधन में बंधी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने सिद्धार्थ के जीतने पर ट्वीट किया।
Arre jeet gaye jeet gaye jeet gayeeeeee.... Mubarak ho hum sabko 💃🏻💃🏻💃🏻 n to our winner ofcourse @sidharth_shukla @ColorsTV #BBWinnerSid #biggboss
खास बात है कि काम्या बिग बॉस शो के अंदर बतौर मेहमान भी गई थी और शो की शुरुआत से लगातार सिद्धार्थ का समर्थन भी कर रही हैं। काम्या पंजाबी ने ट्वीट किया- 'जीत गए जीत गए...मुबारक हो हम सबको और हमारे विजेता को।'
फिनाले खत्म होते ही मेकर्स पर भड़के शहनाज के पिता, बोले- 'सिद्धार्थ शुक्ला को जिताने के लिए...'