फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिनाले खत्म होते ही मेकर्स पर भड़के शहनाज के पिता, बोले- 'सिद्धार्थ शुक्ला को जिताने के लिए...'

Sun, 16 Feb 2020 02:38 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 16 Feb 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shehnaz Kaur Gill father Santokh Singh Gill lashes out on makers and Sidharth Shukla
Santokh, Shehnaz and Sidharth - फोटो : Instagram

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) का फिनाले खत्म हुए चंद घंटे ही हुए हैं कि इस शो से जुड़ा नया विवाद शुरू हो गया है। 'बिग बॉस' फिनाले के पहले मेकर्स ने शो में ही एलान कर दिया था कि शहनाज का स्वंयर होगा। इस शो का प्रोमो भी रिलीज हो गया था। अब इस मामले पर शहनाज के पिता संतोख सिंह गिल (Santokh Singh Gill) का बयान आया है। उन्होंने इस शो पर आपत्ति जताई है। यहां तक कि शिवसेना से भी मदद लेने की बात कही है। 

Bigg Boss 13 Shehnaz Kaur Gill father Santokh Singh Gill lashes out on makers and Sidharth Shukla
Shehnaz Kaur Gill with father - फोटो : twitter

पिंकविला वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक संतोख सिंह गिल ने कहा- 'अगर चैनल नहीं मानता है तो हम शिवसेना से मदद लेंगे। मेरी बेटी की छवि पंजाब की कटरीना कैफ की है लेकिन चैनल उनकी छवि राखी सावंत जैसी बनाने की कोशिश कर रहा है। मेरी बेटी में शो जीतने की काबिलियत है और फैन फॉलोइंग ज्यादा है। शो के मेकर्स चाहते हैं कि स्वयंवर के जरिए वोट करने वालों का ध्यान शहनाज से हट सके और सिद्धार्थ शुक्ला विजेता बन सकें।' 

Bigg Boss 13 Shehnaz Kaur Gill father Santokh Singh Gill lashes out on makers and Sidharth Shukla
Paras Chhabra and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Instagram

शहनाज का शो 'मुझसे शादी करोगे?' 17 फरवरी से कलर्स पर शुरू हो रहा है। इस शो का जैसे ही एनाउंसमेंट किया गया तो शहनाज के कुछ प्रशंसक नाराज दिखे। यहां तक कि सोशल मीडिया पर बॉयकॉट शहनाज की शादी नाम से ट्रेंड भी करने लगा। शहनाज के प्रशंसकों का मानना है कि यह शो शहनाज के लिए ठीक नहीं है। इस स्वयंवर वाले शो से उनका करियर खराब हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shehnaz Kaur Gill father Santokh Singh Gill lashes out on makers and Sidharth Shukla
Shahbaz and Shehnaaz Kaur Gill - फोटो : twitter

शहनाज के स्वयंवर वाले शो के एलान से पहले शहनाज के भाई शहबाज का भी इस शो को लेकर बयान आया था।  टाइम्स ऑफ इंडिया वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान शहबाज ने इस ऑफर को ठुकराने की बात कही थी। शहबाज ने कहा था- 'हमारे पास चैनल के मैनेजर आए थे। उन्होंने हमसे बात भी की थी लेकिन अभी इस ऑफर को ठुकरा दिया है। इस विषय पर परिवार वाले आपस में बैठकर फैसला लेंगे।'  

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shehnaz Kaur Gill father Santokh Singh Gill lashes out on makers and Sidharth Shukla
Bigg Boss 13 - फोटो : Social Media

आपको बता दें, 'बिग बॉस' सीजन 13 में शहनाज टॉप तीन तक पहुंची थीं। शहनाज इस शो की इकलौती महिला कंटेस्टेंट थीं जो टॉप तीन में पहुंची थीं। शहनाज का मुकाबला सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज से था। हालांकि बिग बॉस सीजन 13 की ट्रॉफी सिद्धार्थ जीतने में कामयाब रहे। खास बात है कि विजेता के अलावा बाकी बचे चार लोग जो टॉप पांच में पहुंचे थे उन्हें मेकर्स की ओर से अबु धाबी जाने का पैकेज तोहफे में दिया गया है। 

Bigg Boss 13: विजेता बनते ही शहनाज ने सिद्धार्थ को किया Kiss, क्या घर के बाहर भी रहेगा ऐसा रिश्ता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed