फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13 के कंट्रोल रूम का वीडियो Leak, आसिम-सिद्धार्थ को बराबर वोट मिलने का दावा

Sun, 16 Feb 2020 02:18 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 16 Feb 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss 13 leaked video from control room is equally votes sidharth and asim
bigg boss 13 - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' की ट्रॉफी सिद्धार्थ शुक्ला जीतने में कामयाब रहे। फिनाले में आसिम रियाज ने उन्हें कड़ी टक्कर दी है। सिद्धार्थ के शो जीतने के बाद मेकर्स पर बायस्ड होने का आरोप लग रहा है। सोशल मीडिया पर कई ट्रेंड भी चल रहे हैं जिसमें चैनल के बायकॉट करने की बात कही जा रही है। इसी बीच शो के दौरान का एक वीडियो सामने आया है।

Bigg boss 13 leaked video from control room is equally votes sidharth and asim
bigg boss 13 - फोटो : social media

वीडियो बिग बॉस 13 का कंट्रोल रूम का है। जिसमें कई टीवी स्क्रीन दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान सिद्धार्थ और आसिम का हाथ पकड़े हुए हैं और विजेता के नाम का एलान करते हुए सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेते हैं। इसी दौरान कंट्रोल रूम में खड़ी एक महिला की आवाज आ रही हैं वो कहती हैं, 'जो भी होगा वो प्रेडिक्टेबल होगा क्योंकि दोनों बराबर थे।' महिला की बात सुन एक शख्स कह रहा है, 'दोनों बराबर ही थे?'
 

Bigg boss 13 leaked video from control room is equally votes sidharth and asim
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors Tv

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई रिएक्शन आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि मेकर्स ने पक्षपात करके सिद्धार्थ को जिता दिया है। कुछ फैंस कह रहे हैं कि आसिम को जीतना चाहिए था तो कुछ शहनाज का नाम ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 13 leaked video from control room is equally votes sidharth and asim
Sidharth Shukla with mother - फोटो : Instagram

शो खत्म होने के बाद ट्विटर पर #PublicKaWinnerAsim #FixedWinnerSidharth, #ScriptedBiggBoss13, ##boycottcolorstv जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। इसी बीच चैनल की क्रिएटिव टीम का हिस्सा रही एक एम्प्लाई ने ट्वीट कर कहा कि वो चैनल का जॉब छोड़ रही हैं क्योंकि वो एक फिक्स्ड शो का हिस्सा नहीं बने रहना चाहतीं। 

विज्ञापन
Bigg boss 13 leaked video from control room is equally votes sidharth and asim
sidharth shukla - फोटो : social media

एम्प्लाई ने ट्वीट किया कि 'चैनल में क्रिएटिव टीम का हिस्सा रहते हुए बहुत अच्छा समय बीता है लेकिन यह एक फिक्स्ड शो का हिस्सा बनकर मैं खुद को और नहीं गिरा सकती। चैनल कम वोट्स के बावजूद सिद्धार्थ शुक्ला को विनर बनाना चाहता है। माफ कीजिए, मैं इसका हिस्सा नहीं बन सकती।'

Bigg Boss 13: शो जीतने के बाद सिद्धार्थ ने दिया पहला इंटरव्यू, आसिम के बारे में बोल दी ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed