मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस अपने 13वें सीजन के साथ दस्तक दे चुका है। इस बार मेकर्स ने शो के सेट से लेकर कंटेस्टेंट्स के चुनाव में काफी कुछ हटकर किया है। इस सीजन में एक कंटेस्टेंट के तौर पर टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्य भी बिग बॉस के घर का हिस्सा बनने जा रही हैं। घर में अंदर जाने से पहले देवोलीना ने अमर उजाला से बातचीत की। उन्होंने बताया कि अपनी किस खूबी के कारण वह इस सीजन की सबसे चहेती कंटस्टेंट्स बन सकती हैं।
बिग बॉस 13: देवोलीना का इंटरव्यू में खुलासा-जितने दिन अंदर रहूंगी, अच्छी-बुरी बात मुंह पर बोलूंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किस खास प्लानिंग के साथ आप घर के अंदर जा रही हैं?
अभी मैंने किसी भी तरह की प्लानिंग नहीं की है। मैं जब घर के अंदर जाऊंगी, लोगों से मिलूंगी, उनको परखूंगी, उसके बाद ही किसी तरह की प्लानिंग बनाऊंगी। शो में अच्छा खेलने के लिए मैं अपना सर्वोत्तम देने की कोशिश करूंगी। उम्मीद करती हूं कि मैं घर के अंदर भी वैसी ही रहूं जैसी हूं और जैसे-जैसे परिस्थितियां सामने आती जाए उनका वैसे ही सामना करूं।
बिग बॉस के घर में दाखिल होने से पहले आपने किस तरह की खास तैयारी की है?
(हंसते हुए) घर के अंदर जाने से पहले मैंने अपने बाल से लेकर कपड़ों से जुड़ी तैयारी की है क्योंकि एक बार आप घर के अंदर चले जाते हैं तो बाहर से कोई कनेक्शन नहीं रहता है।
जब बिग बॉस ऑफर हुआ तब आपका रिएक्शन कैसा था?
दरअसल पिछले तीन-चार साल से बिग बॉस को लेकर मेरी बातचीत चल रही थी लेकिन मैं मानसिक तौर पर तैयार नहीं थी लेकिन अब मुझे लगा कि इसे करना चाहिए। मुझे लगता है कि पहले कि तुलना में, मैं अब तो थोड़ी मजबूत हो गई हूं और जो थोड़ी शंका थी वह तब दूर हो गई जब मैंने देखा कि मुझसे अधिक मेरा परिवार और करीबी खुश हैं तो मुझे लगा इस बार बिग बॉस के अंदर जाना चाहिए।
बिग बॉस में अब तक आपके फेवरेट कंटेस्टेंट्स कौन रहे हैं?
गौहर खान से लेकर विकास गुप्ता जैसे कई ऐसे कंटेस्टेंट्स हैं जो मुझे पसंद हैं।