डांस करती दिखीं 'बिग बॉस' की ये एक्स कंटेस्टेंट, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमांशी खुराना के फैंस उनके इस नए वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है वहीं हिमांशी गाने पर डांस कर रही हैं। इस दौरान हिमांशी ने डार्क ग्रीन कलर का अनारकली सूट पहना है, जो उन पर खूब फब रहा है।
A post shared by Himanshi Khurana 👑 (@iamhimanshikhurana) on
इससे पहले हिमांशी ने अपना एक और डांस वीडियो शेयर किया था। वीडियो में हिमांशी 'कलंक' फिल्म के 'तबाह हो गए' गाने पर डांस करती दिखी थीं। गाने में हिमांशी ने अपने डांस से एक बार फिर सबका जीत लिया।
✌🏼🧚♀️👀 Quarantine took me to my school days 💃
A post shared by Himanshi Khurana 👑 (@iamhimanshikhurana) on
'बिग बॉस 13' की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हिमांशी खुराना और आसिम रियाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। शो में आसिम ने सबके सामने हिमांशी को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। घर के अंदर रहते हुए कयास लगाए जा रहे थे कि बाहर आते ही शायद ये रिश्ता न चले लेकिन शो खत्म होने के बाद दोनों ने खुलासा किया कि वो रिलेशनशिप में हैं।
सबकुछ ठीक चल ही रहा था कि हिमांशी ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिसे देखकर उनके फैंस दुखी हो गए। हिमांशी ने जो ट्वीट किया उसमें दिल टूटने वाला इमोजी बनाया। ये ट्वीट देखकर ये कहा जाने लगा कि अब शायद दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है। इसे लेकर लोग सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिखने लगे। बाद में आसिम ने हिमांशी के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा है, 'हिमांशी मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं। कोई मतलब नहीं है वो क्या कहते हैं या क्या करते हैं।' आसिम के इस ट्वीट के बाद साफ हुआ कि अभी भी दोनों का रिश्ता कायम है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस अभिनेत्री के बचपन की प्यारी सी तस्वीर, क्या आप पहचान पाए ?