दूरदर्शन पर 'रामायण' के प्रसारण ने खूब टीआरपी बटोरी है। आज प्रसारित एपिसोड में रावण वध हुआ। सोशल मीडिया पर 'रामायण' ट्रेंडिंग में बना रहा। एक ओर जहां कई यूजर्स रावण वध पर दशहरे की शुभकामनाएं दे रहे थे वहीं कई ने दूरदर्शन से नाराजगी जताई। दरअसल यूजर्स को शिकायत थी कि कई सीन एडिट कर दिए गए। इनमें अहिरावण, रावण वध, रावण-लक्ष्मण का सीन बताया जा रहा है। यूजर्स ने दूरदर्शन को टैग करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
'रामायण' में 'रावण वध' के दौरान नहीं दिखे कई सीन तो भड़के यूजर्स, कहा- 'एडिट क्यों किया गया?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक यूजर ने लिखा- 'इतने सीन क्यों एडिट कर दिए गए? अहिरावण, रावण वध और रावण-लक्ष्मण सीन? ये सब किधर है?' यूजर ने आगे लिखा- 'इतना कट क्यों? सबसे अच्छा होता आप बिना एडिट किए हुए दिखाते। इतने जरूरी सीन को एडिट करने की जरूरत नहीं थी।'
Why did you edit so many scenes , aihiraavan , raavan death , raavan and Laxman scene? Ye sab kidar hai?@DDNational#Ramayan
platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8">
एक अन्य यूजर ने लिखा- 'अहिरावण सीन तो आया ही नहीं?
But is baar.. Ahiravan aur makardhavg toh aaye he Nahi??? #Ramayan #Ramayana
एक अन्य यूजर ने लिखा- 'रामानंद सागर की 'रामायण' और 'श्रीकृष्णा' बिना किसी छेड़छाड़ के दिखाई जानी चाहिए।'
Ramanand Sagar’s Ramayan & Shri Krishna are works of art that deserve to be seen without tampering with the artist’s vision through edits like those in the DVDs. #RamayanOnDDNational #RestoreRamayan @ChikhliaDipika @arungovil12 @LahriSunil @swwapniljoshi
एक अन्य ने लिखा, 'रामायण में काफी एडिटेड सीन हैं। पाताललोक में अहिरावण, राम और लक्ष्मण का अपहरण कर लेते हैं ये सीन कहां है? हनुमान के पुत्र मकरध्वज के बारे में भी नहीं दिखाया गया।'
@DDNational In Ramayan number of seen cutted ,where Ram and Laxman kidnapped by Ahiravan in patallok. This seen not shown,Hanuman son makardawaj also not shown