फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रामायण' का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होते ही टीवी के 'राम-सीता' ने किया ये पोस्ट, कह दी बड़ी बात

Sun, 19 Apr 2020 02:01 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 19 Apr 2020 02:01 PM IST
विज्ञापन
TV Ram Sita Dipika Chikhlia Arun Govil reaction on Ramayan last episode
Ramayan - फोटो : Instagram

33 साल पहले रामानंद ने पौराणिक सीरियल 'रामायण' (Ramayan) बनाया जिसका दोबारा प्रसारण टीवी पर हुआ। इस शो की वापसी से दर्शकों के चेहरे खिल गए थे। 'रामायण' में रावण का वध हो चुका है और आखिरी एपिसोड भी टेलीकास्ट हो गया है। 'रामायण' के आखिरी एपिसोड के प्रसारण के बाद टीवी के राम और सीता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

TV Ram Sita Dipika Chikhlia Arun Govil reaction on Ramayan last episode
dipika chikhalia - फोटो : social media

'रामायण' में राम का किरदार अरुण गोविल और सीता का दीपिका चिलखिया ने निभाया था। टीवी पर दोबारा इस शो की वापसी ये सितारे लगातार चर्चा में बने हुए हैं। 'रामायण' के आखिरी एपिसोड के प्रसारण पर दीपिका चिलखिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। इस पोस्ट में अभिनेत्री ने 'रामायण' से जो सीख मिली है उसे जिंदगी में उतारने की गुजारिश अपने प्रशंसकों से की। 

TV Ram Sita Dipika Chikhlia Arun Govil reaction on Ramayan last episode
Ramayan - फोटो : Social Media

इस पोस्ट में दीपिका ने लिखा- 'ये कभी नहीं खत्म होगा। इसने आपको जिंदगी जीने का तरीका सिखाया..जिंदगी ऐसे ही आगे बढ़ती जाएगी। घर पर रहिए और सुरक्षित रहिए।' अपने इस पोस्ट में दीपिका ने जहां 'रामायण' से मिली सीख को जीवन में उतारने की बात कही तो वहीं लॉकडाउन के दौरान घर पर रहने की बात भी कही। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#ramayan #ramayaworld#sagarworld#shivsagar#ram#sita#seeta#Ramayan never .... Ends ...It teaches you life ....and life goes on 🙏#stay home#staysafe .

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on

विज्ञापन
विज्ञापन
TV Ram Sita Dipika Chikhlia Arun Govil reaction on Ramayan last episode
Arun Govil - फोटो : Social Media

दीपिका के अलावा टीवी के राम यानी कि अरुण गोविल ने भी पोस्ट किया। अरुण ने लिखा- 'रामायण..एक महागाथा..एक महाकाव्य। इससे सीख लीजिए और रामायण से मिली सीख को जिंदगी में उतारिए। संकल्प और मर्यादा के साथ। इसकी शुरुआत कोरोना वायरस के खिलाफ जंग को जीतकर करिए।'
 

विज्ञापन
TV Ram Sita Dipika Chikhlia Arun Govil reaction on Ramayan last episode
Ramayan - फोटो : Ramayan

आपको बता दें, 'रामायण' का प्रसारण टीवी पर दोबारा 28 मार्च से शुरू हुआ था। इसका आखिरी एपिसोड 18 अप्रैल को टेलीकास्ट हुआ। 'रामायण के बाद अब 'उत्तर रामायण' का प्रसारण 19 अप्रैल से शुरू होगा। इसे लेकर भी दर्शक काफी उत्साहित हैं। इसका प्रसारण भी दूरदर्शन पर सुबह 9 बजे और रात 9 बजे होगा। 


लता मंगेशकर ने शेयर किया भांजी से जुड़ा किस्सा, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed