फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रामायण' में टीवी की 'सीता' को पसंद है सबसे ज्यादा ये सीन, जिसमें 'राम' ने उन्हें...

Sun, 19 Apr 2020 11:58 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 19 Apr 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
Ramayan Dipika Chikhlia loved that scene in which Ram abandons Sita
Arun Govil and Dipika Chikhlia - फोटो : twitter

रामानंद सागर की 'रामायण' (Ramayan) की लोकप्रियता आज भी वैसी ही है। इसका सबूत हाल ही में आई टीआरपी रिपोर्ट से मिला। टीआरपी में इस बार 'रामायण' नंबर एक पर रही। खास बात है कि 'रामायण' न केवल दर्शकों के मन में गहरी छाप छोड़ गई बल्कि उन किरदारों को निभाने वाले कलाकारों के व्यक्तित्व पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ा। हाल ही में खुद 'रामायण' की 'सीता' ने बताया कि उन्हें 'रामायण' का कौन सा सीन सबसे ज्यादा पसंद है।

Ramayan Dipika Chikhlia loved that scene in which Ram abandons Sita
Ramayan - फोटो : Social Media

'रामायण' में राम का किरदार अरुण गोविल और सीता का दीपिका चिलखिया (Dipika Chikhlia) ने निभाया था। एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा वो सीन पसंद है जिसमें राम ने सीता का त्याग कर दिया था। इस सीन में राम और सीता का जिस तरह से आमना-सामना हुआ वो अद्भुत है।

Ramayan Dipika Chikhlia loved that scene in which Ram abandons Sita
Ramayan - फोटो : twitter

दरअसल, रामायण का ये सीन वो है जिसमें सीता राम के साथ वनवास खत्म होने के बाद अयोध्या जाती हैं। अयोध्या पहुंचते ही उनके चरित्र पर सवाल उठने लगते हैं जिसके बाद सीता राम से उन्हें राजधर्म का पालन करते हुए त्यागने की बात कहती हैं। इसके बाद राम सीता को त्याग देते हैं और सीता वन चली जाती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan Dipika Chikhlia loved that scene in which Ram abandons Sita
Ramayan Serial - फोटो : twitter

लॉकडाउन की वजह से 'रामायण' का टीवी पर दोबारा प्रसारण शुरू हुआ था। 'रामायण' का आखिरी एपिसोड तो दिखाया जा चुका है और 19 अप्रैल से 'उत्तर रामायण' शुरू हो रहा है। 'रामायण' के दोबारा शुरू होने से इस शो के सितारे फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं। 

विज्ञापन
Ramayan Dipika Chikhlia loved that scene in which Ram abandons Sita
ramayan - फोटो : sony

दीपिका के फॉलोअर्स की संख्या में इजाफा हुआ जिसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने दी। अभिनेत्री ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- 'इंस्टा परिवार का तहे दिल से शुक्रिया। मैं आप सबसे बहुत प्यार करती हूं।' आपको बता दें, दीपिका चिलखिया आखिरी बार कपिल शर्मा के शो में रामायण की स्टारकास्ट के साथ नजर आई थीं।

'रावण' के लिए अरविंद त्रिवेदी नहीं अमरीश पुरी थे पहली पसंद, 33 साल पहले इस वजह से लिया था ये फैसला
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thank you soo much 💞🤗to my insta family love you all soo much. 100k 😊

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed