बिग बॉस 13 में लड़ाई-झगड़ों के अलावा दोस्ती और प्यार के भी रिश्ते देखते को मिले थे। सीजन 13 में आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने अपने प्यारे के रिश्ते की वजह से काफी सुर्खियों में थे। आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने सलमान खान के शो में एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया था। जिसके बाद से इन दोनों का रिश्ता काफी सुर्खयों में हैं। अब बिग बॉस 13 खत्म हो चुका है, लेकिन हिमांशी और आसिम किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं।
हिमांशी की मां से मिले आसिम रियाज, अभिनेता ने बिग बॉस के घर में किया था प्यार का इजहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना इस बार बेहद खास वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज को अपनी मां से मिलवाया है। मां से मिलते हुए आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की तस्वीर भी सामने आई हैं। इस तस्वीर को खुद हिमांशी खुराना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। उनकी ओर से साझा की गई इस तस्वीर में हिमांशी अपने हाथों में मोबाइल फोन से सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं जबकि आसिम रियाज, हिमांशी और उनकी मां के बीच में बैठे दिखाई दे रहे हैं।
इस तस्वीर को साझा करते हुए हिमांशी खुराना ने बेहद खास कैप्शन भी दिया है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "तू कल्ला ही सोहना नई...मेरी मम्मी भी सोहनी आ।" तस्वीर में तीनों साथ में हंसते और मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। बात करें आसिम रियाज की तो इन दिनों वह अपने कई प्रोजेक्स की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। वह अपने नए प्रोजेक्स के बारे में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताते भी रहते हैं। हाल ही में आसिम रियाज बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर हैं।
Tu kalla hi sohna nai ......meri mummy bhi sohni aa🤓🤓 pic.twitter.com/1iFe8sgodq
आसिम रियाज और जैकलीन फर्नांडिस के इस म्यूजिक वीडियो का नाम मेरे अंगने में है। आसिम रियाज इसके अलावा रैपर बोहेमिया के साथ एक एल्बम में नजर आएंगे। बीते दिनों आसिम ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो रैपर बोहेमिया के साथ लाइव वीडियो कॉल कर रहे हैं। यहां वो अपने अगले प्रोजेक्ट की ओर संकेत दिए। आसिम ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- 'बोहेमिया सर के साथ प्यारी सी बातचीत। आप सभी ने मुझे जो प्यार और समर्थन दिया है उसके लिए बहुत धन्यवाद। यह एक सपने के सच होने जैसा था। आपने मुझे प्रेरित किया है। ढेर सारा प्यार और रेस्पेक्ट।'
इन दो प्रोजेक्ट के अलावा आसिम, हिमांशी खुराना के साथ म्यूजिक वीडियो करने वाले हैं। बिग बॉस के घर में दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी जहां आसिम ने हिमांशी को प्रपोज किया था। घर से बाहर निकलने के बाद भी दोनों एक दूसरे के प्रति प्यार का इजहार करते नजर आए हैं। अब आसिम और हिमांशी को एक साथ देख उनके फैंस भी काफी खुश होंगे। आपको बता दें कि बिग बॉस 13 में आसिम रियाज पहले रनर अप थे।
पढ़ें: करिश्मा के 'सेक्सी सेक्सी' गाने को लेकर हुआ था काफी बवाल, 26 साल बाद अभिनेत्री ने बयां किया दर्द