फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उधार में लिए गए थे पारस छाबड़ा के जूते, डिजाइनर के साथ आकांक्षा पुरी की चैट का स्क्रीनशॉट वायरल

Fri, 10 Jul 2020 02:33 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 10 Jul 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 contestant Paras Chhabra ex girlfriend Akanksha Puri not bought shoes
पारस छाबड़ा, आकांक्षा पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

'बिग बॉस 13' के मशहूर कंटेस्टेंट रहे पारस छाबड़ा शो खत्म होने के बाद भी चर्चा में हैं। शो से निकलने के बाद पारस और आकांक्षा पुरी का ब्रेकअप हो गया था। दोनों के रिश्ते को लेकर कई खबरें सामने आती रहती हैं। बिग बॉस में पारस के साथ उनके पीले जूते शायद ही कोई भूल सकता है। उस वक्त ये दावा किया गया कि पारस के जूते सहित कई अन्य सामान आकांक्षा पुरी ने खुद खरीद कर दिए हैं लेकिन अब एक मैसेज का स्क्रीनशॉट सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि उन्होंने ये उधार लिए थे।

Bigg Boss 13 contestant Paras Chhabra ex girlfriend Akanksha Puri not bought shoes
पारस छाबड़ा, आकांक्षा पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 'बिग बॉस' के घर में रहने के दौरान पारस के पीले जूतों की भी उतनी ही चर्चा रही। एक टास्क के दौरान पारस ने अपने उन महंगे जूतों को पेंट में डूबो दिया था। इसके बाद आकांक्षा ने लाल जूतों के साथ एक तस्वीर साझा की और कहा कि पारस के लिए ये लाल जूते उनकी तरफ से हैं। सामने आए स्क्रीनशॉट में आकांक्षा के दावे गलत लग रहे हैं।

Bigg Boss 13 contestant Paras Chhabra ex girlfriend Akanksha Puri not bought shoes
पारस छाबड़ा, आकांक्षा पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

एक डिजाइनर से आकांक्षा की चैट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा हैं जिसमें उन्होंने जूते खरीदने नहीं, बल्कि उधार लेने की बात की है। इस स्क्रीनशॉट में डिजाइनर कहती हैं कि 'आप जूते बिग बॉस के लिए लेंगे?' आकांक्षा डिजाइनर को जूते का नंबर बताती हैं। साथ ही कहती हैं कि 'बिग बॉस' के लिए बहुत से लोग पारस को कॉन्टैक्ट कर रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 contestant Paras Chhabra ex girlfriend Akanksha Puri not bought shoes
आकांक्षा पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इन जूतों की कीमत 70 हजार रुपये के करीब है। आकांक्षा ने एक फोटो शेयर कर लिखा था, 'पारस के ये गंदे कपड़े और जूते वापस आए हैं। जिनके साथ एक मैसेज भी आया है। उसने कहा है कि मेरे ये पसंदीदा गंदे जूते धुलवाकर वापस भेज दो।' इसके बाद आकांक्षा ने लिखा था, 'पारस तुम होश में तो हो, बाहर आओ तुम्हें इन्हीं जूतों से मारूंगी।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 contestant Paras Chhabra ex girlfriend Akanksha Puri not bought shoes
पारस छाबड़ा, माहिरा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बहरहाल, 'बिग बॉस' से निकलने के बाद पारस कई प्रोजेक्ट में बिजी हो गए। शो 'मुझसे शादी करोगे' में वो कंटेस्टेंट बनकर दुल्हन खोज रहे थे। इसके अलावा माहिरा के साथ वो एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed