फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौ साल पहले सलमान के साथ एड फिल्म में नजर आई थीं रश्मि, अब 'बिग बॉस' में मचा रहीं धूम

Mon, 30 Dec 2019 03:29 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 30 Dec 2019 03:29 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 contestant rashami desai and salman khan ad film viral
salman khan, rashami desai - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' में घर के मजबूत कंटेस्टेंट की बात की जाए तो रश्मि देसाई उनमें से एक हैं। शो में रश्मि के साथ उनके ब्वॉयफ्रेंड अरहान खान भी हैं। सलमान के सामने रश्मि ने बताया था कि उन्हें हर साल इस शो का ऑफर मिलता था लेकिन वो हर बार मना कर देती थीं। सलमान खुद भी बता चुके हैं कि वो रश्मि को कई सालों से जानते हैं। इस बीच सलमान और रश्मि का एक एड फिल्म वायरल हो रहा है जो करीब नौ साल पुराना बताया जा रहा है।

bigg boss 13 contestant rashami desai and salman khan ad film viral
salman khan, rashami desai - फोटो : social media

सलमान और रश्मि एक डिटर्जेंट पाउडर का एड कर रहे हैं। एड फिल्म में रश्मि सलमान के पार्टनर के किरदार में दिख रही हैं। जिसमें दोनों कपड़े साफ कर रहे हैं। सलमान ने जहां सफेद रंग की शर्ट पहनी है वहीं रश्मि ने हरे रंग की साड़ी कैरी की।

bigg boss 13 contestant rashami desai and salman khan ad film viral
rashami desai - फोटो : social media

बिग बॉस की बात करें तो एक एपिसोड के दौरान सलमान अरहान के बीते हुए कल के बारे में बताते हैं। वो रश्मि से कहते हैं कि 'मैं तुम्हें कई सालों से जानता हूं इसलिए तुम्हें सलाह दे रहा हूं कि अपने इस रिश्ते पर जरूर सोचना।' ऐसे में ये साफ है कि सलमान रश्मि को कई सालों से जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 contestant rashami desai and salman khan ad film viral
salman khan - फोटो : social media

रश्मि ने जब ये एड फिल्म की थी उस वक्त वो कलर्स चैनल पर ही आने वाले सीरियल 'उतरन' में 'तपस्या' का किरदार निभा रही थीं। रश्मि का ये किरदार काफी मशहूर हुआ था। उन्हें असल जिदंगी में भी फैंस तपस्या के नाम से जानने लगे थे।

विज्ञापन
bigg boss 13 contestant rashami desai and salman khan ad film viral
bigg boss 13 - फोटो : voot

बिग बॉस के आज आने वाले एपिसोड की बात करें तो एक बार फिर सिद्धार्थ और रश्मि झगड़ते नजर आएंगे। सामने आए एक प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कॉलर ऑफ द वीक का फोन सिद्धार्थ के लिए आता है। कॉलर ने सिद्धार्थ से पूछा कि शो के बाहर जब वो रश्मि देसाई से माफी मांग चुके हैं तो अब शो में आकर क्यों लड़ रहे हैं? सिद्धार्थ इसका जवाब दे ही रहे होते हैं तभी रश्मि अपनी बात रखने लगती हैं। सलमान के सामने रश्मि कहती हैं कि 'हमारी कभी आपस में बनी ही नहीं।' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं कि 'आपको बताऊं कब-कब बनी है, क्या-क्या बनी है, नहीं ना।' इसके बाद सिद्धार्थ कहते हैं कि 'बाहर की बातें कर रही है। पीछे आती है खुद। गोवा तक पहुंच गई थी।'

Bigg Boss 13: सलमान के सामने सिद्धार्थ ने किया शहनाज को Kiss, दोनों का दिखा रोमांटिक अंदाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed