फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब की कटरीना ने बोला अक्षय की फिल्म का डायलॉग, वीडियो देख खुद हंस देंगी सलमान की हीरोइन

Sat, 21 Dec 2019 08:11 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 21 Dec 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Contestant Shehnaz Gill Acts Like Bollywood Actress Katrina Kaif in viral Video
कटरीना कैफ, शहनाज गिल - फोटो : Social Media

बिग बॉस के घर में इन दिनों काफी उठा-पटक चल रही है। घर के सदस्यों की एक दूसरे से बिल्कुल भी नहीं पट रही। बिग बॉस के दर्शक भी इनके लड़ाई-झगड़े से अब तो तंग आ चुके हैं। लेकिन इसी बीच एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे लोग काफी पसंद कर रेह हैं। ये वीडियो बिग बॉस की ही कंटेस्टेंट का है। ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि पंजाब की कटरीना शहनाज कौर गिल हैं। शहनाज के इस वीडियो को देखकर खुद बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ भी हंस पड़ेंगी।

Bigg Boss 13 Contestant Shehnaz Gill Acts Like Bollywood Actress Katrina Kaif in viral Video
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

शहनाज के इस वीडियो को देख सभी यही कह रहे हैं कि ये तो वाकई में कटरीना कैफ है। दरअसल ये शहनाज का एक टिक टॉक वीडियो है। जिसमें वो सलमान की अभिनेत्री कटरीना कैफ की नकल कर रही हैं। इस वीडियो में शहनाज कटरीना कैफ की एक फिल्म 'तीस मार खान' का डायलॉग बोल रही हैं। बैकग्राउंड में इसी फिल्म का गाना 'शीला की जवानी' का म्यूजिक बज रही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

She is more like Katrina! 😂🖤 Follow @shehnaazgill09 ❤ . . . . . . . . . . . #shehnaazgill #rashamidesai #arhankhan #sidharthshukla #bb13 #biggboss13 #biggboss #bigboss #bigboss13 #biggbosstamil #shehnaazkaurgill #devoleena #paraschhabra #mahirasharma #shefalizariwala #vishaladityasingh #dipikakakar #shilpashinde #princenarula #prachidesai #nehasharma #amyjackson #jacquelinefernandez #zareenkhan #nushratbharucha #punjabikudi #punjab #punjabisinger #sargunmehta

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill09) on

Bigg Boss 13 Contestant Shehnaz Gill Acts Like Bollywood Actress Katrina Kaif in viral Video
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

ये वीडियो शहनाज के एक फैन पेज ने साझा किया है। इस वीडियो के अपलोड होते ही इसे काफी शेयर किया जा रहा है। वैसे भी लोग बिग बॉस के घर में भी शहनाज को काफी पसंद कर रहे हैं। पंजाब की कटरीना कही जाने वाली शहनाज ने जब बॉलीवुड की कटरीना कैफ की नकल की तो लोगों ने उन्हें बहुत पसंद किया। वीडियो को देखकर कोई भी यही बोलेगा कि वाकई ये तो कटरीना कैफ ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Contestant Shehnaz Gill Acts Like Bollywood Actress Katrina Kaif in viral Video
Salman Khan,Shehnaz Gill - फोटो : social media

बिग बॉस की शुरुआत में ही शहनाज को पंजाब की कटरीना कहकर ही पहचान करवाई गई थी। तब से ही वो घर में ड्रामा क्वीन कही जाती हैं। शहनाज की मासूमियत के कायल तो खुद सलमान खान भी हैं। शहनाज शो में सबसे ज्यादा मनोरंजन करने वाली मानी जाती हैं। शहनाज की हरकतें भी ऐसी होती हैं कि वो रोते हुए को भी हंसा दें।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Contestant Shehnaz Gill Acts Like Bollywood Actress Katrina Kaif in viral Video
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth Shukla - फोटो : twitter

लेकिन जितनी शहनाज जितनी मासूम हैं उतनी ही तेज वो झगड़ा करने में भी हैं। इसकी बानगी हाल ही में हुए उनके माहिरा के साथ झगड़े में देखने को मिली। वहीं बिग बॉस के घर में शहनाज की किसी से अगर सबसे ज्यादा बनती है तो वो हैं सिद्धार्थ शुक्ला। सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को उनके फैन्स भी काफी पसंद करते हैं। वैसे तो शहनाज बिग बॉस के घर से लोगों का मनोरंजन करती ही रहती हैं। लेकिन उनके इस तरह के वीडियो समय-समय पर वायरल होकर इस मजे को दोगुना कर देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed