फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: बेघर हो चुकीं इस कंटेस्टेंट ने पारस-आकांक्षा पर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- 'वो कई बार..'

Tue, 21 Jan 2020 06:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 21 Jan 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Dalljiet Kaur talked about Paras Chhabra and Akanksha Puri relationship
Akanksha Puri and Paras Chhabra - फोटो : instagram

रियलिटी शो बिग बॉस 13 में पारस छाबड़ा शो के बाहर मौजूद अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी के बारे में कई बार बयानबाजी कर चुके हैं। इस बार हुए वीकेंड का वार में सलमान खान ने पारस से अकांक्षा पुरी के बारे में ढेर सारी बातें कीं। इस दौरान पारस ने आकांक्षा के बारे में बताया कि वह बिग बॉस मेें आने से पहले से ही आकांक्षा से ब्रेकअप करना चाहते थे। शो में सलमान खान के सामने पारस ने आकांक्षा के साथ अपने रिश्ते पर ढेर सारी बाते कीं। इतना ही नहीं हाल ही में प्रसारित हुए शो के अंदर पारस शेफाली जरीवाला और माहिरा को भी अपने रिश्ते के बताते दिखाई दिए थे। 

Bigg Boss 13 Dalljiet Kaur talked about Paras Chhabra and Akanksha Puri relationship
paras chhabra - फोटो : social media

ऐसे में अब बिग बॉस 13 की पूर्व कंटेस्टेंट दलजीत कौर ने पारस और आकांक्षा पुरी के रिश्ते के बारे में हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। दलजीत कौर का बिग बॉस 13 के घर में कुछ हफ्तों का ही सफर था। ऐसे में अब दलजीत कौर ने बातचीत के दौरान बताया कि पारस ने उन्हें शो में बोला था कि वो अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी से ब्रेकअप करना चाहते हैं।

Bigg Boss 13 Dalljiet Kaur talked about Paras Chhabra and Akanksha Puri relationship
Dalljiet Kaur - फोटो : twitter

दलजीत कौर ने कहा है कि पारस छाबड़ा ने मुझे घर में बताया था कि वो कई बार आकांक्षा से ब्रेकअप करने की कोशिश कर चुका है, लेकिन आकांक्षा हमेशा ब्रेकअप की बात से परेशान हो जाती है, जिस वजह से उन दोनों के बीच ब्रेकअप नहीं हो पाया। दलजीत कौर के अनुसार पारस ने आकांक्षा को ब्रोकर तक बोल दिया। सच्चाई जो भी हो मुझे लगता है कि आकांक्षा एक अच्छी लड़की है। वह एक ऐसे लड़के के लायक हैं जो गेम के लिए उसके बारे में इस तरह की बातें ना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Dalljiet Kaur talked about Paras Chhabra and Akanksha Puri relationship
Dalljiet Kaur - फोटो : file photo

गौरतलब है कि बीते दिनों वीकेंड का वार में सलमान खान ने पारस को बताया था कि उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी उनके लिए कपड़े, परफ्यूम, जूते सब भेजती है, लेकिन अपनी सफाई पेश करते हुए पारस ने शो के अंदर खराब बर्ताव दिखाने लगे थे, जिसके बाद सलमान खान उन पर गुस्सा भी हो गए थे। वहीं शो के अंदर पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा के बीच काफी केमस्ट्री देखने को मिल रही है। वीकेंड का वार में यही बात सलमान खान ने पारस को समझाया कि आप गेम में बने रहने के लिए माहिरा का इस्तेमाल कर रहे हैं। तब पारस ने अपनी सफाई देते हुए कहा था कि ऐसा बिल्कुल नहीं है और माहिरा मेरी सच्ची दोस्त है। अब इस पूरे वाकये पर माहिरा की मां का बयान आ गया है। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Dalljiet Kaur talked about Paras Chhabra and Akanksha Puri relationship
Paras Chhabra - फोटो : twitter

स्पॉटबॉय से बात करते हुए माहिरा की मां सानिया शर्मा ने कहा, 'घर के अंदर जाने का अनुभव बहुत अच्छा था। सबने मेरी बहुत तारीफ की। लेकिन चैनल ने काफी कुछ एडिट कर दिया। शायद उनके पास ज्यादा समय नहीं होगा। मैंने पारस से माहिरा के साथ दोस्ती खत्म करने को नहीं कहा। मैंने सिर्फ किस करने को मना किया है। पारस अगर घर के अंदर माहिरा से प्यार का इजहार करते भी हैं तो वो मुझे सिर्फ मजाक में लगता है। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। मुझे नहीं लगता कि पारस गेम के लिए माहिरा का इस्तेमाल कर रहा है। माहिरा भी पारस से प्यार नहीं करती है। उसे सारी सच्चाई पता है। वो शो में कह भी चुकी है कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।'

पढ़ें: आयुष्मान खुराना से पहले GAY का किरदार निभा चुके हैं ये सितारे, लिस्ट में अक्षय कुमार भी हैं शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed