'बिग बॉस 13' से देवोलीना भट्टाचार्य भले ही बाहर हैं लेकिन लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। देवोलीना शो पर पैनी नजर बनाए हुए हैं और सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। इस बीच देवोलीना ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिसकी चर्चा हो रही है। इस ट्वीट में देवोलीना ने टीवी की जानी मानी अभिनेत्री से माफी मांगी।
Bigg Boss 13: सोशल मीडिया पर देवोलीना ने मांगी इस अभिनेत्री से माफी, सिद्धार्थ से जुड़ा है कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवोलीना ने जिस अभिनेत्री से माफी मांगी उसका नाम काम्या पंजाबी है। काम्या पंजाबी और विंदू दारा सिंह सिद्धार्थ शुक्ला का बिग बॉस में समर्थन कर रहे हैं। कुछ दिन पहले एक ट्वीट में विंदू दारा सिंह और काम्या को सिद्धार्थ का पीआर बताया गया था। इस ट्वीट को गलती से देवोलीना ने लाइक कर दिया था। अब इसी अभिनेत्री ने काम्या से ट्विटर पर माफी मांगी।
देवोलीना ने लिखा- 'काम्या मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं। वो एक मजबूत शख्सित हैं। मैं उनकी इज्जत करती हूं। इस मामले में उन्हें टैग करने से बचें। ये मेरी गलती थी कि मैंने बिना पढ़े ट्वीट को लाइक किया। इसके लिए मैंने काम्या से माफी भी मांगी है।' देवोलीना के इस पोस्ट पर काम्या पंजाबी ने भी जवाब दिया।
@iamkamyapunjabi is my dear friend and a very very strong personality.I do have respect for https://t.co/MHXFobcSYN please refrain yourself tagging her in https://t.co/xQaBzA4O1b was my mistake that without reading the content well i liked it.I appologise to kamya for the same.❤️
काम्या ने लिखा- 'ये 3 महीने का शो है। इससे हमारी दोस्ती पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। ये बस खेल है। किसी का खेल अच्छा लगता है और किसी का नहीं। जो बॉन्ड हम लोगों शेयर करते हैं वो इससे कहीं बड़ा है। जल्दी ठीक हो जाओ और शो में धमाकेदार वापसी करो।' आपको बता दें, देवीलाना को कमर में गंभीर चोट लग गई थी जिसकी वजह से उन्हें शो से बाहर जाना पड़ा।
Chill darling... this 3 months show is not goin to make any difference to our friendship! Its just a game.. kisiki achhi lagti hai aur kisiki nahi thats it..!!! What we share is much more bigger than this 🤗 Get well soon n come back with a bang 😘 @Devoleena_23 https://t.co/L8GyFPXtAd
कुछ दिन पहले काम्या पंजाबी भी शो में गई थीं। काम्या एक टास्क की वजह से घर में गई थीं। काम्या ने घर में आते ही अरहान खान की क्लास लगाई थी। काम्या ने अरहान से कहा था-'रश्मि का अकाउंट तो पहले जीरो था लेकिन घर में आकर तुम्हारा अकाउंट जीरो हो गया है। भले ही तुम रश्मि को वहां से यहां लेकर आए हो, लेकिन प्यार ऐसे नहीं होता।'
इन चार सितारों ने टीवी इंडस्ट्री में खूब कमाया नाम, अब जी रहे गुमनामी की जिंदगी